
वाराणसी. कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पीएम मोदी व सीएम योगी सरकार पर जो आरोप लगाया है। सोमवार को बीजेपी के मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने उसका जवाब दिया है। सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीएम योगी सरकार किसी दबाव से डरती नहीं है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा पलटवार, कहा आसमान में मुंह कर नहीं……
उन्होंने बिना नाम लिए ही सुभासपा पर पलटवार किया है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि दबाव की राजनीति से सीएम योगी सरकार डरती नहीं है। हम लोग लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। बातचीत के कई प्लेटफार्म है उस पर किसी भी मुद्दे को लेकर वार्ता हो सकती है। सीएम योगी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है देेश भर में सरकार के विकास कार्य की चर्चा हो रही है। किसानों को फसल की कीमत ८० हजार करोड़ रुपये सीधे उनके खाते में गया है। कानून व्यवस्था पर कहा कि संगठित अपराध ना के बराबर है। उन्होंने कहा कि यूपी में पहले जंगलराज था अब सीएम योगी राज हो गया है। यूपी में निवेश की दृष्टि से बहुत अच्छा माहौल हो गया है। अमेरिका की २३ कंपनी निवेश करना चाहती है। इसके अतिरिक्त इंग्लैंड, फिनलैंड, दक्षिण कोरिया आदि देशों से निवेश के लिए आमंत्रण आया है। देश के कई उद्योगपति भी यूपी में निवेश को लेकर इच्छुुक है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि निवेश वही पर होता है जहां पर कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी होती है और उद्योगपति शांति के साथ व्यापार कर सके। उन्होंने कहा कि संकेत अच्छे हैं। सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के लिए झटका है सीएम योगी आदित्यनाथ का उत्तराधिकारी नहीं मिलना
जानिए क्या था कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने
बीजेपी के सहयोगी दल सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ने २८ जनवरी को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में रैली की थी। रैली में उन्होंने पीएम मोदी व सीएम योगी सरकार पर जमकर हमला बोला था। ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि अति दलित व अति पिछड़ों की लड़ाई जारी रखेंगे। सीएम योगी सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है पहले पुलिस थाना में जो काम 500 रुपये में होता था वह 5 हजार में हो रहा है। आवास, शौचालय, राशन कार्ड बनाने के लिए सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी सरकार में १० माह से घुट-घुट कर जी रहा हूं। सरकार मेरे उपर दबाव बनाने का काम कर रही है, लेकिन मैं किसी दवाब में नहीं आने वाला हूं। आवश्यकता पड़ेगी तो इस्तीफा भी दे दूंगा।
यह भी पढ़े:-करणी सेना ने उड़ायी क्षत्रिय बाहुबलियों की नींद, बैकफुट पर आये राजनीतिक दल