संजय त्रिपाठी अपने मधुर व्यवहार व लोगों से अच्छे बर्ताव के लिए जाने जाते हैं। मंडुवाडीह में लगभग एक साल तक एसओ रहने के दौरान उन्होंने पीडि़तों की हर संभव मदद की थी जिसके चलते ही स्थानीय लोगों से लेकर थाने के पुलिसकर्मियों में उन्हें बहुत पसंद करने लगे थे। मंडुवाडीह एसओ बनने के बाद उन्होंने थाना का कायाकल्प कर दिया था। जो थाना कभी खंडहर दिखता था उसे नये सिरे से बनवा कर सभी को थाना में आधारभूत सुविधाए दिलायी थी। सावन में जब कांवरियों का आधा दर्जन से अधिक मोबाइल गायब हो गया था तो २४ घंटे के अंदर ही सोनभद्र से चोरी किये गये मोबाइल को बरामद कराने में सफलता पायी थी जिससे कावंरिये भी बहुत खुश हुए थे। एसओ रहे संजय त्रिपाठी उस समय भी चर्चा में आये थे जब एसएसपी के आदेश पर सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया था और एक बस भर कर शराबियों को पकड़ा था। स्थानीय लोगों ने सम्मान के साथ संजय त्रिपाठी को थाने से विदाई दी है। पहले उन्हें माला पहनाया गया था और फिर मिठाई खिलायी गयी। इसके बाद लोग गले मिल कर रो पड़े थे। अंत में जब वह थाने से जाने लगे से लोगों ने सम्मान जताते हुए उनकी कार को धक्का भी दिया।
यह भी पढ़े:-बिना गंगा घाट गये ही देख सकेंगे गंगा आरती