
Banaras Traffic Police
वाराणसी. एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने क्रूजर के धक्के से घायल वृद्ध का उपचार करने वाले ट्रैफिक पुलिस को दो सिपाही राम नयन व नीतीश को पांच-पांच सौ रुपये का पुरस्कार दिया है। भेलूपुर थाना क्षेत्र के रथयात्रा सुबह एक क्रूजर से धक्का लग जाने के चलते वृद्ध घायल हो गया था। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के दोनों सिपाहियों ने तुरंत ही वद्ध को उठाया और प्राथमिक उपचार किया। सोशल मीडिया पर यह जानकारी वायरल होते ही एसएसपी ने नगद पुरस्कार की घोषणा की। एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा सेवाभाव व कार्य के प्रति समर्पण दिखाने के लिए दिया है। यातायात विभाग में दोनों पुलिसकर्मियों की जमकर प्रशंसा हो रही है।
यह भी पढ़े:-गंगा में शुरू हुआ घटाव, किनारे रहने वालों की कम नहीं हो रही मुश्किले
Published on:
13 Sep 2018, 7:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.