
Banaras Police
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में ताबड़तोड़ क्राइम के चलते बैकफुट पर आयी पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी आरके भारद्वाज ने नौ थानेदार को बदल दिया है इसके अतिरिक्त कई एसआई के थाने में भी परिवर्तन किया है। शहर के तीन थानों में अतिरिक्त इंस्पेक्टर की तैनाती करके काम का बंटवारा कर दिया गया है। एसएसपी के आदेश के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है।
यह भी पढ़े:-अन्ना हजारे से मिलने के बाद इन युवाओं को मिली नयी शक्ति, कहा नहीं देखा ऐसा गांव
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में ही कानून व्यवस्था की खराब स्थिति के चलते सीएम योगी आदित्यनाथ राज की भी जमकर किरकिरी हो रही है। पुलिस प्रशासन को चाक चौबंद करने के लिए ही एसएसपी ने व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। भेलूपुर थाना प्रभारी रहे अनुपम श्रीवास्तव को पुलिस लाइन भेजा गया है जबकि पुलिस लाइन से वेद प्रकाश राय को भेलूपुर थाना के नया प्रभारी बनाया गया है। शिवपुर के प्रभारी निरीक्षक रहे पवन उपाध्याय को क्राइम ब्रांच भेजा गया है और एएचटीयू के प्रभारी विजय बहादुर सिंह को शिवपुर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। सीसीटीवी में चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाश की फुटेज मिलने के बाद भी उसे पकडऩे में नाकामयाब रहे लक्सा के प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है उनकी जगह पुलिस लाइन से प्रवीण कुमार को प्रभारी निरीक्षक लक्सा बनाया गया है। बड़ागांव के थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह को पुलिस लाइन व केवीएम से महेश पांडेय को प्रभारी निरीक्षक बड़ागांव, जंसा के प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह को पुलिस लाइन, जैतपुरा के एसआई मनोज कुमार को थानाध्यक्ष जंसा, सारनाथ थाना के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा को पुलिस लाइन भेजा गया है। जबकि उनकी जगह पुलिस लाइन में तैनात प्रवीण कुमार का सारनाथ थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी क्रम में दुर्गेश्वर मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक चोलापुर से हटाते हुए पुलिस लाइन व क्राइम ब्रांच से बालकृष्ण शुक्ल को प्रभारी निरीक्षक चोलापुर बनाया गया है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी की मंत्री ने कहा आतंकवाद पर महबूबा मुफ्ती के लचर व्यवहार के चलते समर्थन वापस लिया
तीन थानों में तैनात हुए तीन अतिरिक्त इंस्पेक्टर, सौंपा गया अलग-अलग काम
डीजीपी ओपी सिंह ने पहले ही पुलिस थानों में तीन इंस्पेक्टर तैनात करने का निर्देश दिया था उसके अनुपालन में बनारस के कैंट, चेतगंज व भेलूपुर में तीन अतिरिक्त इंस्पेक्टर तैनात किये गये हैं। कैंट इंस्पेक्टर के प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय ही रहेंगे। इसके अतिरिक्त थाना कैंट में लंका से शरद गुप्ता को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक (अपराध) , क्राइम ब्रांच से इन्द्र भूषण यादव को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक (प्रशासन) व इसी थाने के विनोद कुमार राय को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक (कानून व्यवस्था) की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। चेतगंज थाना में तैनात हुए इंस्पेक्टर सुनील दत्त राय को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक (अपराध), रोहनिया के विजेन्द्र सिंह को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक (कानून व्यवस्था) व क्राइम ब्रांच के दिलीप कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक (प्रशासन) के रुप में चेतगंज थाने में तैनात किय गया है। भेलूपुर में नारकोटिक्स सेल प्रभारी सुनील कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक (अपराध), पुलिस लाइन से राजू कन्नौजिया को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक (प्रशासन) व सीआरए के प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक (कानून एंव व्यवस्था) भेलूपुर थाने का बनाया गया है। इसके अतिरिक्त आधा दर्जन से अधिक एसआई के थानों में भी परिवर्तन किया गया है कुछ को थाने से पुलिस लाइन भेजा गया है जबकि कुछ एसआई पुलिस लाइन से थाने में पोस्टिंग बनाने में कामयाब हो गये हैं जबकि कुछ एसआई के थाने में परिवर्तन किया गया है।
यह भी पढ़े:-इसलिए बीजेपी की कम नहीं हो रही ताकत, सपा, बसपा व कांग्रेस नहीं करते हैं यह काम
Published on:
22 Jun 2018, 12:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.