
वाराणसी. एसएसपी आरके भारद्वाज ने व्यस्तम मुस्लिम इलाके में जमीन के अंदर अवैध ढंग से बनाये जा रहे शहर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बुधवार को एसएसपी ने मीडिया से बताया कि संबंधित विभागों की चूक के चलते ही इस तरह निर्माण हो पाया है। भूमिगत बेसमेंट का आकार फुटबाल के मैदान बराबर होगा। कई जगहे ऐसी मिली है जहां से मिनी ट्रक में प्रवेश कर सकता था। कप्तान ने कहा कि जिलाधिकारी के साथ सारे मामले की जांच की जा रही है जो जब से भूमिगत निर्माण हो रहा है जब से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। साथ ही निर्माण से जुड़े लोगों पर भी एफआईआर दर्ज होगी।
यह भी पढ़े:-बनारस के सबसे व्यस्तम मुस्लिम इलाके में जमीन के अंदर बन गया शहर, खुलासा होने पर मचा हड़कंप
पुलिस लाइन सभागार में मीडिया को दालमंडी में मिले बेसमेंट की सारी जानकारी एसएसपी ने दी। उन्होंने स्लाइड शो के जरिए बताया कि कहां से निर्माण शुरू हुआ था और कहा तक गया। एसएसपी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने खुद ही इस बेसमेंट को पकड़ा है। इतने व्यापक स्तर पर निर्माण हो रहा था और चौक पुलिस सहित वीडीए व नगर निगम के लोगों को खबर तक नहीं हुई। यह समझ से परे हैं। एसएसपी ने कहा कि जिस ढंग से निर्माण कराया जा रहा था उससे लग रहा था कि इस जगह का व्यवसायिक उपयोग किया जायेगा। एसएसपी ने कहा कि यहां से 100मीटर की दूरी पर काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी परिक्षेत्र है, यदि जमीन के अंदर निर्माण उस तरफ होता तो बड़ा बवाल मच जाता।
यह भी पढ़े:-EXCLUSIVE-रेव पार्टी की बैसाखी के सहारे धड़ल्ले से चल रहा बीसी का धंधा, पुलिस अंजान
निर्माण में कई लोग शामिल, बड़े पैमाने पर किया गया निवेश
एसएसपी ने कहा कि अभी जांच के बाद ही सही तस्वीर सामने आ पायेगी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शहर के अंदर इस तरह के बेसमेंट के निर्माण में बड़े पैमाने पर निवेश हुआ होगा। साथ ही यह किसी एक आदमी का काम नहीं हो सकता है। दालमंडी के निवासियों के लिए यह निर्माण बड़ी आफत बन सकता था जिस तरह से बिना वीडीए की अनुमति के निर्माण किया गया है यदि एक जगह भी निर्माण गिर जाता तो बड़े पैमाने पर जन व धन की हानि होती।
यह भी पढ़े:-भीषण ठंड में रात को आईजी रेंज ने किया निरीक्षण तो वसूली करते मिले पुलिसकर्मी
जानिए क्या है मामला
शहर के व्यस्तम मुस्लिम इलाके में मंगलवार की आधी रात के एसएसपी आरके भारद्वाज ने निरीक्षण किया था तो जमीन के अंदर बने अवैध शहर की जानकारी हुई थी। एसएसपी ने खुद जाकर निर्माण कार्य देखा था तो वह भी सकते में आ गये थे। दालमंडी से लेकर बेनियाबाग तक जमीन के अंदर लगभग ४० बिस्वा में एक शहर बसाया जा रहा था। साल भर से यहां पर निर्माण हो रहा था आरंभ हो गया था और चौक पुलिस के साथ नगर निगम व वीडीए को इसकी जानकारी तक नहीं हुई। एसएसपी के खुलासे के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तो वीडीए व नगर निगम भी हरकत में आ चुका है। सबसे बड़ा सवाल है कि यदि इस अवैध भूमिगत शहर का व्यवसायिक उपयोग किया जाता तो भी लाखों लोगों की जान जा सकती थी क्योंकि जिन जर्जर इमारतों के नीचे शहर बसाया जा रहा था वह कभी भी गिर सकती है। इसके अतिरिक्त इस जगह का उपयोग आतंकवादियों को करने को मिल जाता है तो बारूद से बड़ा इलाका उड़ाया जा सकता था।
यह भी पढ़े:-माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह का लगा झटका, महिला ने कहा मैने देखा सीढ़ी से उतरते