
Fog
वाराणसी. पश्चिमी विक्षोभ के कोल्ड फ्रंट ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसके चलते तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गयी है। सोमवार को मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 19.4, न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 22 दिसम्बर के तापमान की माने तो अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था। ठंड बढऩे के साथ ही घना कोहरा पडऩे लगा है जिसका सबसे अधिक असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी विधायक ने अधिकारियों के साथ देखा विकास कार्य का सच, खुल गयी सारी पोल
सुबह से ही मौसम में परिवर्तन की बयार बह रही है। भोर में कोहरा कम था लेकिन सुबह के समय अचानक घना कोहरा छा गया। कोहरा के साथ ठंड में भी वृद्धि हो गयी। दिन चढऩे के साथ धूप तो निकल गयी थी लेकिन उसका अधिक असर महसूस नहीं हुआ। शाम से फिर गलन में वृद्धि होने लगी थी। जम्मू कश्मीर पर आये पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहले पूर्वांचल से वार्म फ्रंट गुजर था इसलिए तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी लेकिन अब वार्म फ्रंट का असर खत्म हो चुका है और उसके कोल्ड फ्रंट पूर्वांचल में पहुंचा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जतायी जा रही थी जो अब बेहद कम हो गयी है। पूर्वांचल में बारिश की उम्मीद नहीं है।
यह भी पढ़े:-बिहार IPS का खुद को बताता था बॉडीगार्ड, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
जानिए क्या कहा मौसम वैज्ञानिक ने
मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने कहा कि कोल्ड फ्रंट के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। बारिश होने की संभावना नहीं दिख रही है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ कोहरा भी पड़ेगा। फिलहाल दो से तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े:-घना कोहरा के चलते आसमान मेें तीन चक्कर लगा विमान कोलकाता डायवर्ट
Published on:
23 Dec 2019 07:58 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
