
भारतीय रेल, बीएचयू अस्पताल
वाराणसी. स्वतंत्रता दिवस पर बहुत कुछ बदलने जा रहा है। बीएचयू अस्पताल से रेलवे तक में बडे़-बड़े परिवर्तन होने जा रहे हैं। एक तरफ जहां बीएचयू अस्पताल आने वालों को ढेर सारी सुविधाएं मिलने जा रही हैं तो वहीं रेलवे ने बनारस और गोरखपुर से चलने वाली या गुजरने वाली ट्रेनों के समय में व्यापक पैमाने पर परिवर्तन किया है।
बीएचयू अस्पताल में होने वाले परिवर्तन
अब घर बैठे ओपीडी की बुकिंग
-एंड्रायड आधारित मोबाइल ऐप- अब आप कहीं से मोबाइल से ओपीडी के लिए नंबर लगा सकते हैं, लाइन में लगने की झंझट से छुट्टी।
- क्यूआर कोड प्रणाली
अब आप किसी भी बैंक द्वारा स्कैन के माध्यम से अपने बिल का भुगतान कर सकेंगे।
ऑनलाइन भुगतान
किसी भी बैंक के नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के द्वारा बिल का भुगतान किया जा सकेगा।
आधार भुगतान
अब आप आधार द्वारा केवल अंगूठा लगाकर अपना बिल भुगतान कर सकते हैं।
स्मार्ट मशीन
अब आप अपने किसी भी एटीएम या क्रेडिट कार्ड से इस मशीन के द्वारा भुगतान कर सकते हैं।
सीयूजी कार्ड प्रणाली
यह एक अत्याधुनिक व्यवस्था है जिसके द्वारा आपको कैश रखने की जरूरत नहीं, आप इस कार्ड के माध्यम से एडवांस में पैसा डाल कर बिला का भुगतान कर सकते है। अस्पताल से छुट्टी लेते वक्त जो पैसा बचा रहेगा वह वापस हो जाएगा।
रेलवे का नया टाइम टेबुल
रेलवे का नया टाइम टेबलल 14 अगस्त की रात 12 बजे से लागू हो गया है। आईआरसीटीसी ने भी इस बदलाव को देखते हुए अपनी वोसाइट पर ट्रेनों का नया शेड्यूल अपडेट कर दिया है। इस बाबत आईआरसीटीसी की तरफ से मैसेज जारी कर यात्रियों को अलर्ट किया जा रहा है। मैसेज अलर्ट के अनुसार 15 अगस्त से बदल रहे टाइम टेबुल की सूचना के साथ यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का समय जांच लेने की जानकारी दी जा रही है। नए शेड्यूल के तहत कैंट स्टेशन से आगमन और प्रस्थान करने वाली 10 ट्रेनों की समयावधि में बदलाव किया जा रहा है। अधिकतर ट्रेनों के ठहराव व प्रस्थान के समय में पांच से दस मिनट की कटौती की जा रही है।
रेलवे के उच्चाधिकारियों की माने तो 15 अगस्त से लोको पायलट को ट्रेन को उनकी अधिकतम स्पीड से चलाने का भी निर्देश दिया गया। लोको पायलट फाइन के डर से ट्रेन को ज्यादा स्पीड में नहीं चलाते हैं। इससे ट्रेन लेट हो जाती हैं। मेल एक्सप्रेस ट्रेन की स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा है जाकि उनको 40 से 50 किलो मीटर प्रति घंटा से चलाया जाता है। इनको स्पीड के मुताबिक ही चलाया जाएगा।
ट्रेनों का नया शेड्यूल
कैंट स्टेशन से प्रस्थान और आगमन करने वाली दस ट्रेनें आगामी 15 अगस्त से नये शेड्यूल पर चलेंगी।
-अप बेगमपुरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 12.50 के बजाय दस मिनट पहले 12.40 बजे प्रस्थान करेगी
- डाउन बेगमपुरा एक्सप्रेस का कैंट स्टेशन पर दस मिनट पहले 12.30 बजे आगमन होगा
- वरूणा एक्सप्रेस रात्रि 23.30 के बजाय 23.20 बजे पहुंचेगी
- वाराणसी- देहरादून एक्सप्रेस का पांच मिनट पूर्व 15.35 बजे आगमन होगा
- इसी प्रकार वाराणसी- अहमदाबाद के बीच संचालित साप्ताहिक महामना एक्सप्रेस की टाइमिंग में भी दस मिनट की कटौती की गयी है
- जोधपुर जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस 17.25 के बजाय पांच मिनट पहले 17.20 बजे प्रस्थान करेगी
-वाराणसी- संबलपुर एक्सप्रेस 15.35 बजे के स्थान पर 15.30 बजे,
- वाराणसी- लखनऊ पैसेंजर सुाह 3.45 के जगह 3.40
- वाराणसी- अहमदाबाद एक्सप्रेस 15.45 के स्थान पर 15.35 बजे प्रस्थान करेगी
-बरेली- वाराणसी एक्सप्रेस का कैंट स्टेशन पर एक घंटे पूर्व आगमन होगा
-15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस देवरिया सदर से 07.42 बजे प्रस्थान करेगी।
-55122 मंडुवाडीह-भटनी सवारी गाड़ी भटनी 12.45 बजे पहुॅचेगी।
-55122 मंडुवाडीह-भटनी सवारी गाड़ी मंडुवाडीह से 07.05 बजे प्रस्थान करेगी।
-15125 मंडुवाडीह-पटना एक्सप्रेस मंडुवाडीह से 06.20 बजे प्रस्थान करेगी।
-15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस मऊ जं. से 10.02 बजे प्रस्थान करेगी।
-15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस वाराणसी सिटी 12.35 बजे पहुॅचेगी।
-15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी से 13.10 बजे प्रस्थान करेगी।
-15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस छपरा 21.50 बजे पहुॅचेगी।
-75112 वाराणसी-गाजीपुर सिटी डेमू गाड़ी जौनपुर स्टेषन से 15.20 बजे प्रस्थान करेगी।
गोरखपुर से रवाना होने या गुजरने वाली ट्रेने
-11082 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस भटनी जं. से 14.30 बजे प्रस्थान करेगी।
-12531 गोरखपुर-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस गोरखपुर से 05.30 बजे प्रस्थान करेगी।
-55025 गोरखपुर-गोण्डा सवारी गाड़ी गोरखपुर से 06.00 बजे प्रस्थान करेगी।
-15114 छपरा - लखनऊ जं. एक्सप्रेस गोरखपुर से 01.55 बजे प्रस्थान करेगी।
-12571 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस वाया बढ़नी हमसफर एक्सप्रेस गोरखपुर से 18.45 बजे प्रस्थान करेगी।
-75012 गोरखपुर-सीवान डेमू गाड़ी गोरखपुर से 05.45 बजे प्रस्थान करेगी।
-55029 नरकटियागंज-गोरखपुर सवारी गाड़ी गोरखपुर 00.15 बजे पहुॅचेगी।
-12583 लखनऊ जं.-आनन्द विहार टर्मिनस डबल डेकर एक्सप्रेस लखनऊ जं0 से 04.55 बजे प्रस्थान करेगी।
-12536 रायपुर-लखनऊ जं. गरीब रथ लखनऊ जं. पर 05.10 बजे पहुॅचेगी।
-12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. एक्सप्रेस लखनऊ जं. पर 11.40 बजे पहुॅचेगी।
-19716 लखनऊ जं0 -जयपुर एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी।
-12532 लखनऊ जं.-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 16.05 बजे प्रस्थान करेगी।
-15044 काठगोदाम-लखनऊ जं. एक्सप्रेस लखनऊ जं. 18.45 बजे पहुॅचेगी।
- 12584 आनन्द विहार टर्मिनस-लखनऊ जं. डबल डेकर एक्सप्रेस लखनऊ जं. 22.25 बजे पहुॅचेगी।
-15043 लखनऊ जं.-काठगोदाम एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 23.25 बजे प्रस्थान करेगी।
-15011 लखनऊ जं.-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 23.55 बजे प्रस्थान करेगी।
-13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 00.40 बजे प्रस्थान करेगी।
-15070 बादषाहनगर-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस बादषाहनगर से 16.55 बजे प्रस्थान करेगी।
-55107 सीवान-थावे सवारी गाड़ी सीवान से 06.15 बजे प्रस्थान करेगी।
-55075 सीवान-गोरखपुर सवारी गाड़ी सीवान से 03.40 बजे प्रस्थान करेगी।
-75012 सीवान-गोरखपुर डेमू गाड़ी सीवान से 10.30 बजे प्रस्थान करेगी।
-75010 कप्तानगंज-थावे डेमू गाड़ी कप्तानगंज स्टेषन से 14.40 बजे प्रस्थान करेगी।
-15044 काठगोदाम-लखनऊ जं. एक्सप्रेस काठगोदाम से 10.55 बजे प्रस्थान करेगी।
-25035 दिल्ली-रामनगर एक्सप्रेेस रामनगर 20.55 बजे पहुॅचेगी।
-55306 रामनगर-मुरादाबाद सवारी गाड़ी रामनगर से 07.00 बजे प्रस्थान करेगी।
-55308 रामनगर-मुरादाबाद सवारी गाड़ी रामनगर से 10.55 बजे प्रस्थान करेगी।
-55322 रामनगर-मुरादाबाद सवारी गाड़ी रामनगर से 21.05 बजे प्रस्थान करेगी।
-54157 कानपुर सेन्ट्रल-फर्रूखाबाद सवारी गाड़ी कानपुर अनवरगंज से 05.20 बजे प्रस्थान करेगी।
-15041 फर्रूखाबाद-कासगंज एक्सप्रेस फर्रूखाबाद से 18.45 बजे प्रस्थान करेगी।
-15040 कासगंज-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस कासगंज से 08.45 बजे प्रस्थान करेगी।
-15038 कासगंज-कानपुर सेन्ट्रल एक्सप्रेस कासगंज से 12.00 बजे प्रस्थान करेगी।
-55307 मुरादाबाद-रामनगर सवारी गाड़ी रामनगर 12.10 बजे पहुंचेगी।
समय-सारिणी में समाहित नई गाड़ियां
-15125 मंडुवाडीह-पटना एक्सप्रेस मंडुवाडीह से 06.15 बजे प्रस्थान कर पटना 10.35 पहुंचाती है।
-15126 पटना-मंडुवाडीह एक्सप्रेस पटना से 17.45 बजे प्रस्थान कर मंडुवाडीह 22.15 बजे पहुंचाती है।
-15705 कटिहार-दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस कटिहार से 05.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 11.40 बजे दिल्ली पहुंचाती है।
-15706 दिल्ली-कटिहार हमसफर एक्सप्रेस दिल्ली से 13.45 बजे प्रस्थान कर कटिहार दूसरे दिन 19.20 बजे पहुंचाती है।
-63297/63298 वाराणसी सिटी-बलिया-वाराणसी सिटी मेमू गाड़ी 14 जुलाई, 2018 से प्रतिदिन चलाई जा रही है।
आवृत्ति में वृद्वि-
-12583/12584 लखनऊ जं0-आनन्द विहार टर्मिनस-लखनऊ जं0 डबल डेकर एक्सप्रेस 03 जुलाई, 2018 से सप्ताह में चार दिन चलाई जा रही है।
Published on:
14 Aug 2018 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
