1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो किशोर गंगा में नहाते समय डूबे, खोज में जुटी एनडीआरएफ

परिजनों में मचा हाहाकार, तैरना नहीं जानते थे इसके बाद भी गहरे पानी में चले गये
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 7 Nov 2019, 5:26 PM IST

Tulsi Ghat

Tulsi Ghat

वाराणसी. भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसी घाट में गंगा स्नान कर रहे दो किशोर की डुबने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस के साथ एनडीआरएफ के लोग भी पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। गंगा में अभी तक पानी बहुत है और बीच में बहाव भी तेज होने के चलते दोनों किशोर को खोजने में दिक्कत हो रही है।
यह भी पढ़े:-पुलिस थानों पर चस्पा हुआ एसएसपी का निर्देश

IMAGE CREDIT: Patrika

चंदौली निवासी अश्वनी कुमार राय (17) व सोनभद्र निवासी शिवांग (18) अपने दोस्त आशुतोष यादव के साथ तुलसी घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे थे। तीनों जब स्नान करने गये तो स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि आगे मत जाना। पानी गहरा है। तीनों किशोर को तैरना भी नहीं आता था। किनारे पर थोड़ा देर नहाने के बाद अश्वनी व शिवांग गहरे पानी में जाने लगा। आशुतोष ने उन्हें आगे जाने से मना किया लेकिन वह नहीं माने। गहरे पानी में जाते ही अश्चनी व शिवांग पानी में डुबने लगे। आशुतोष ने दोस्तों को बचाने के लिए चिल्लाने लगा। एक व्यक्ति दोनों को बचाने के लिए पानी में उतरने लगा था उस व्यक्ति ने आशुतोष से पूछा कि कितने लोग डूबे हैं इस पर पता चला कि दो लोग डूबे हैं। इतना सुनने के बाद उस व्यक्ति ने कहा कि वह अकेला है और दोनों लोगों को नहीं निकाल पायेगा। इसके बाद वह पानी से वापस आ गया। आशुतोष ने घटना की जानकारी दोनों किशोर के परिजनों को देने के साथ पुलिस को भी दी। मौके पर पुलिस के साथ एनडीआरएफ भी पहुंची थी और एनडीआरएफ के गोताखोर दोनों किशोरों को खोजने में जुटी है। संभावना जतायी जा रही है कि बहाव अधिक होने के चलते दोनों किशोर बह गये होंगे। समय बीतने के साथ ही किशोरों के बचे होने की संभावना खत्म होती जा रही है। शिवांग एक निजी स्कूल का छात्र था जबकि अश्वनी एक कोचिंग में प्रवेश लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
यह भी पढ़े:-नगर विकास मंत्री ने आशुतोष टंडन ने बताया कि बनारस में क्यों बढ़ा प्रदूषण