
वाराणसी. सिगरा स्थित भारत माता मंदिर देश का अनोखा मंदिर है। यहां पर संगमरमर से बनेे हुए अखंड भारत के नक्शे का दर्शन होता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने खुद इस मंदिर का उद्घाटन किया था उस समय उद्घाटन समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से 25 हजार से अधिक लोग आये थे। वर्तमान मानचित्र की तुलना में अखंड भारत का नक्शा चार लाख पांच हजार पांच सौ गुना बड़ा है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में गणतंत्र दिवस की रही धूम
राष्ट्ररत्न शिवप्रसाद गुप्त ने ही भारत माता मंदिर का निर्माण कराया है। भारत माता मंदिर का निर्माण सम्वत 1975 में शुरू हुआ था और जब निर्माण पूर्ण हो गया तो 25 अक्टूबर 1936 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत माता मंदिर का उद्घाटन किया था। देश में ऐसा मंदिर अन्य कही पर नहीं है यहां पर भारत माता की पूजा करने के साथ अखंड भारत के नक्शे का दर्शन होता है। संगमरमर के 762 टुकड़ों में बना अखंड भारत का नक्शा विशाल भारत की जानकारी देता है उस समय हमारे देश की सीमा उत्तर में पामीर पर्वतशिखरों तक फैली थी जबकि दक्षिण में लंका व सिंघल द्वीप के दक्षिणी छोर डुबुन्डुर तक थी। पूर्व में मौलमीन तथा चीन की दीवार तक देश की सीमा जाती थी।
यह भी पढ़े:-गणतंत्र दिवस पर आकर्षण का केन्द्र बना बनारस एसएसपी का नन्हा IPS बेटा चीकू भारद्वाज, देखें तस्वीरे

नक्शा देकर पता चल जाता है कि समुद्र तल से किस जगह की ऊंचाई कितनी है
अखंड भारत का नक्शा इतने वैज्ञानिक ढंग से बनाया गया है कि उसे देख कर पता चल जाता है कि समुद्र तल से किस राज्य की ऊंचाई कितनी है। जिस समय नक्शे का निर्माण कराया गया था उस समय संसाधन बहुत अधिक नहीं थे इसके बाद भी इतना सटीक नक्शा तैयार किया गया है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी का बड़ा सपना नवम्बर में होगा पूरा, विरोधियों के पास नहीं होगा जवाब
देश व दुनिया से आते हैं पर्यटक
बनारस में जो भी पर्यटक आते हैं वह भारत माता मंदिर का दर्शन करने अवश्य जाते हैं। देश व विदेशी पर्यटक भी अखंड भारत का नक्शा देकर भारतीय क्षमताओं की जमकर तारीफ करते हैं। यहां पर विधि विधान के साथ भारत माता की मूर्ति की स्थापना की गयी है, जिसकी प्रतिदिन पूजा की जाती है।
यह भी पढ़े:-संत रविदास जयंती के लिए सीएम योगी के साथ राहुल गांधी , अरविंद केजरीवाल व मायावती को आमंत्रण