10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ठंड से कांपे लोग, 48 घंटों का ऑरेंज अलर्ट, क्या झूम के बरसेंगे बदरा?

उत्तर प्रदेश सहित वाराणसी मंडल का मौसम लगातार शीतलहर, कोहरे और बारिश से खराब हो रहा है। ऐसे में एक बार फिर आईएमडी ने कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

SAIYED FAIZ

•

Updated: 13 Jan 2024, 7:49 AM IST

UP Weather Update

ठंड से कांपे लोग, 48 घंटों का ऑरेंज अलर्ट

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में लगातार ठंड का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को पड़े भयंकर कोहरे के बाद तापमान में काफी गिरावट आई है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आईएमडी ने घने से बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वाराणसी मंडल के भी कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट है, जिससे ठंड बढ़ गई है। वाराणसी में शुक्रवार को रात भी घना कोहरा देखने को मिला जिससे गलन बढ़ गई है। शनिवार की सुबह कपकपाती ठंड के साथ हुई है। वहीं आईएमडी की मानें तो मंगलवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है जो ठंड को और बढ़ा देगा और बारिश भी करवाएगा।

ठंड से कांपे लोग, अभी और सताएगी सर्दी

शुक्रवार की सुबह जहां कड़ाके की ठंड और कोहरे से हुई वहीं दोपहर में आसमान से गिर रही शीत ने लोगों को सताया। आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार अगले 48 घंटे तक पूरे उत्तर प्रदेश में घने से बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय हवाओं में एक गर्त के रूप में है जिसकी धुरी लोंग के साथ औसत समुद्रतल से 5.1 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। इससे ठंड और गलन बढ़ गई है।

मंगलवार को एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, होगी बारिश?

आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार 16 जनवरी मंगलवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में एक्टिव होने वाला है जो बारिश करवा सकता है। वाराणसी मंडल में भी बारिश की संभावना है। फिलहाल शुक्रवार को वाराणसी में तापमान बहुत कम आंका गया। शनिवार की सुबह कोहरे से हुई है । दिन में तापमान के और कम होने की संभावना है।

वाराणसी में आज का तापमान

वाराणसी में शनिवार को आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। वाराणसी मंडल में कोल्ड डे का पूर्वानुमान है। वाराणसी मंडल के जौनपुर में शनिवार की सुबह 6 बजे तापमान 8 डिग्री था और हवा 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी। गाजीपुर में तापमान 9 डिग्री और हवा 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। चंदौली में भी तापमान 9 डिग्री और हवा 6 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही है।