7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी, NDA के साथ मिलकर 300 सीटें जीतने का किया दावा

Varanasi news: वाराणसी पहुंचे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है।

2 min read
Google source verification
Up politics news

यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी RPI (फोटो- पत्रिका)

UP Politics News: केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया है कि 25 सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। अठावले ने कहा है कि जल्दी ही हम इस बारे में एनडीए गठबंधन में शामिल सभी दलों से वार्ता करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि NDA के सभी घटक दल मिलकर इस चुनाव में बहुमत का आंकड़ा पर करने वाले हैं।

लखनऊ में होगी बड़ी रैली

वाराणसी पहुंचे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव में हम 20 से 25 सीटों पर मजबूती से तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए 26 नवंबर को लखनऊ में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि लखनऊ में होने वाली रैली से प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एकजुट करने का काम किया जाएगा और संगठन को पहले से ज्यादा मजबूती देने की कवायद की जाएगी। उन्होंने कहा है कि पार्टी का जनाधार लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और 2027 के विधानसभा चुनाव में यूपी में 300 से ज्यादा सीटें एनडीए को मिलने वाली हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह का विकास हुआ है और जिस तरह से शासन प्रशासन ने कार्य किया है, हमें उम्मीद है कि इसका लाभ 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिलेगा।

खत्म हो जायेगा सपा-कांग्रेस का जनाधार

केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का जनाधार उत्तर प्रदेश से पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा है कि हमने पश्चिम बंगाल और असम जैसे कई राज्यों में अपनी जीत दर्ज कर दिखा दिया है कि हमें सुशासन और काम करने पर जनता ने चुना है। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सवाल पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह कोई पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में सभी बोल को बोलने का अधिकार है। हम किसी का मुंह नहीं बंद कर सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉकरोच जनता पार्टी नकारात्मकता फैलाने की कोशिश कर रही है।