2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काशी घूमने आए सैन्य अधिकारी के परिवार से अभद्रता, पुलिसकर्मियों पर आरोप, सड़क पर बैठकर जताया विरोध

Missbehave with army officer in Varanasi: अपने परिवार के 10 लोगों के साथ काशी घूमने आए भारतीय सेना के एक अधिकारी से कथित तौर पर अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है...
2 min read
Google source verification
Varanasi latest news

Pc-Patrika

Varanasi news: अपने परिवार के 10 लोगों के साथ काशी घूमने आए भारतीय सेना के एक अधिकारी से कथित तौर पर अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। सैन्य अधिकारी ने आरोप लगाया है कि वह अपने परिवार के साथ फिल्म देखने थिएटर जा रहे थे इसी दौरान सादे लिबास में दो पुलिसकर्मियों ने उनके और परिवार के साथ अभद्रता की। इसके बाद अधिकारी ने परिवार के साथ सड़क पर बैठकर विरोध जताया और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे।

'हनुमान अंश' देखने जा रहा था परिवार

सेना के अधिकारी ने बताया कि वह परिवार के साथ नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' देखने के लिए सिनेमा हॉल जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम 6:30 बजे के शो के लिए उन्होंने टिकट खरीदा था और जहां पर उनके साथ अभद्रता हुई वहां से सिनेमा हॉल केवल 500 मीटर दूर था। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ सिनेमा हॉल की तरफ जा रहे थे इसी दौरान सादे कपड़ों में पहुंचे दो पुलिसकर्मियों ने उनके रिक्शे को धक्का दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया की रिक्शे में उनकी 70 वर्षीय मां भी बैठी थी, जिन्हें चोट लगी है।

सेना के अधिकारी ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों से धक्का देने का कारण पूछने पर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी और परिवार के लोगों के साथ भी अभद्रता की। वहीं, उनका कॉलर भी पकड़ लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में स्थानीय थाने को सूचना दी गई, लेकिन 15 से 20 मिनट की बातचीत के दौरान भी कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकल सका, जिसके बाद उन्होंने परिवार के साथ सड़क पर बैठने का फैसला किया।

कार्रवाई की मांग पर अड़े

हालांकि, सेना के अधिकारी ने अपना नाम और वर्तमान पोस्टिंग का स्थान नहीं बताया। उन्होंने बताया है कि उनके पास पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य भी मौजूद है। उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि वीडियो साक्ष्य उपलब्ध कराने के बाद स्थानीय प्रशासन को अपनी गलती स्वीकार करते हुए परिवार को उचित न्याय दिलाना चाहिए। हालांकि, मंगलवार की देर रात स्थानीय पुलिस कर्मियों ने समझा बूझकर उन्हें सड़क से हटा दिया है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग