6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी में कथित भूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पुलिस जल्द करेगी खुलासा

भूत भावन महाकाल की नगरी काशी की जनता भूत से डर गई है। आजकल वाराणसी में भूत टहल रहे हैं। छत पर सफेद कपड़े पहने भूत दिख रहे हैं। इससे स्थानीय निवासियों में खलबली मच गई है।    

2 min read
Google source verification
वाराणसी में कथित भूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पुलिस जल्द करेगी खुलासा

वाराणसी में कथित भूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पुलिस जल्द करेगी खुलासा

भूत भावन महाकाल की नगरी काशी की जनता भूत से डर गई है। आजकल वाराणसी में एक भूत का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छत पर सफेद कपड़े पहने भूत के चलना दिखता है। इसे देखकर स्थानीय निवासियों में खलबली मच गई है। पुलिस ने भेलूपुर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भी भेज दिया गया है। इसके पीछे की सचाई से पुलिस जल्द ही पर्दा उठाएगी। पुलिस का दावा है वीडियो बनाने वाले शरारती तत्व जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होंगे।

वायरल वीडियो से दहशत

भेलूपुर पुलिस स्टेशन के निरीक्षक रमाकांत दुबे ने कहा, लोगों में डर है। उनकी शिकायत पर हमने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और इलाके में गश्त तेज कर दी है। अफरा.तफरी की शुरुआत कुछ दिन पहले तब हुई। जब बड़ी गाबी इलाके में स्थित वीडीए कॉलोनी का एक वीडियो वाट्स ऐप पर वायरल हुआ। जिसमें एक परछाई टहलती नजर आ रही थी। बाद में इस तरह के तीन और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिससे हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े - काशी में देव दीपावली उत्सव सात नवंबर को ही मनाया जाएगा, बैठक में निर्णय

कुछ असली तो कुछ बता रहे नकली वीडियो

कुछ स्थानीय लोगों ने कहा कि वीडियो असली लग रहा था जबकि अधिकांश ने इसे नकली वीडियो पाया। स्थानीय निवासी सुरेश सिंह ने कहा, यह एक नकली वीडियो लगता है लेकिन स्थानीय लोगों में बहुत डर है। इसलिए हमने सच्चाई का खुलासा करने के लिए मामले की जांच के लिए पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया।

यह भी पढ़े - देश में सिर्फ 24 हजार 821 लोग ही बोलते हैं संस्कृत, चौंकाने वाले हैं ये आंकड़े

अभियोग पंजीकृत किया

डीसीपी आर एस गौतम ने बताया, भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा इलाके में एक युवक ने चादर ओढ़कर अपना वीडियो बनाकर वायरल किया था। इस संबंध में भेलूपुर थाने में एक अभियोग भी पंजीकृत किया गया है। वीडियो बनाने से लेकर वीडियो को वायरल करने तक की विवेचना की जा रही है।

साक्ष्य मिलने पर दोषियों पर कार्रवाई

उन्होंने आगे बताया, इस संबंध में कुछ लोगों की चिह्नित किया गया है। वीडियो की जांच भी किया जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। ऐसी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में 3 लड़कों से पूछताछ की गई है। साक्ष्य मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी ने लोगों से अपील की है कि वाराणसी में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और उनसे इस तरह के वायरल वीडियो को फॉरवर्ड न करने को कहा है।