10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लुटेरे ने भाव जमाने के लिए गर्लफ्रेंड को दिया लूटा हुआ मोबाइल, एक गलती ने भेज दिया जेल

वाराणसी के देवनाथपुरा गांव में बुजुर्ग दंपति के घर लूटपाट की घटना का वाराणसी पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन लुटेरों सहित लूट का माल खरीदने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस लुटेरे की गर्लफ्रेंड के जरिए उन तक पहुंची और उन्हें पकड़ लिया।

3 min read
Google source verification
Varanasi Police

लुटेरे ने भाव जमाने के लिए गर्लफ्रेंड को दिया लूटा हुआ मोबाइल, खुल गया लूट का राज

वाराणसी। बड़ागांव थानाक्षेत्र के देवनाथपुरा गांव में दिसंबर 2023 में बुजुर्ग दंपति के घर में घुसकर हुई लूट का वाराणसी पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस लूट में मास्टरमाइंड महिला, चोरी का माल खरीदने वाले सोनार सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। महिला वृद्ध दंपति की दूर की रिश्तेदार है और उसे पता था कि बुजुर्ग के घर में सिर्फ एक नाबालिग पोता है। पुलिस को यह सफलता लूटे गए फोन की लोकेशन ट्रेस होने से मिली, जिसे लूट में मौजूद अजीत ने अपनी गर्लफ्रेंड को दिया था और कुछ दिन बाद इस्तेमाल करने को कहा था पर उसने कुछ ही दिन बाद उसमे सिम डाल दिया जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस हो गई और सब पकड़े गए। डीसीपी गोमती जोन प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मास्टरमाइंड महिला निर्मला सिंह और उसके बेटे अजीत ने साजिश रची थी। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

भैंस ने खूंटा तोड़ा लिया है कहके घुसे थे घर में

डीसीपी गोमती जोन प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर की रात बड़ागांव थानाक्षेत्र के देवनाथपुरा गांव में रहने वाले बुजुर्ग दंपती फेकई सिंह और लाची देवी के घर लूटपाट की गई थी। इसमें चार अपराधियों ने गहने के साथ ही साथ उनका मोबाइल भी लूट लिया था। इस दौरान उन्होंने उनके नाबालिग पोते नौतिक सिंह को जान से मरने की धमकी भी दी थी। ये सब 27 दिसंबर की रात फेकई के मकान पहुंचे और नौतिक का नाम लेकर कहा कि तुम्हरी भैंस ने खूंटा तोड़ दिया है और दरवाजा खोलने पर उसे अंदर ले गए और जान से मरने की धमकी देकर लूटपाट की और फरार हो गए।

पुलिस कर रही थी ट्रेस की अचानक

डीसीपी गोमती जोन ने बताया कि इसपर पुलिस ने कई टीमें बनाकर इन्हे ट्रेस करना शुरू किया जिसमें लुटे गए मोबाइल को भी ट्रेस किया जा रहा था लेकिन वह लगातार स्विच ऑफ जा रहा था। अचानक दो दिन बाद वह ऑन हुआ और कुछ ही देर बाद फिर ऑफ हो गया पर पुलिस को मोबाइल की लोकेशन ट्रेस हो गई थी। पुलिस मोबाइल की खोज में पहुंची तो वह एक लड़की के पास मिला। उससे पूछताछ हुई तो उसने कहा कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसे दिया है जिसका नाम अजीत है जिसपर अजीत को ट्रेस किया गया तो कड़ी दर कड़ी सभी चीजें खुलती चली गईं।

मास्टरमाइंड निकली महिला रिश्तेदार

इस लूट की घटना में पुलिस ने प्रतापगढ़ के कंधई थाना के नरायनपुर (लटियार) की निर्मला सिंह, दरछुट के विनय सिंह, नरायनपुर के अजीत सिंह और आसपुर थाना के अमरगढ़ निवासी आभूषण व्यापारी तपस्वी सोनी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटा गया मोबाइल, जेवर, आधार कार्ड, चोरी की बाइक, तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। इसके अलावा पूछताछ में महिला ने बताया कि वृद्धा लाची सिंह उसकी दूर की रिश्तेदार हैं। वह अपने बुजुर्ग पति और नाबालिग पोते के साथ रहती हैं। उनके पास सोने-चांदी के काफी जेवर हैं। वह लालच में आकर अपने बेटे की मदद से उसके तीन दोस्तों को लूटपाट के लिए तैयार किया था। 27 दिसंबर की रात उसके बेटे जितेंद्र ने बुजुर्ग दंपती के घर का दरवाजा खुलवा कर लूटपाट कराई थी। लूटे गए गहने खरीदने की बात आभूषण व्यापारी तपस्वी सेठ से तय हुई थी।

पुलिस टीम को किया पुरस्कृत

इस संबंध में डीसीपी गोमती जोन प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि बड़ागांव थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में हरहुआ चौकी प्रभारी शिवानंद सिसौदिया और दरोगा अमित कुमार पांडेय, संतोष कुमार व प्रवीण कुमार ने सर्विलांस की मदद से बदमाशों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया है। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया है।