25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
VDA में होता था अवकाश तो कराने लगते थे अवैध निर्माण
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / Videos / VDA में होता था अवकाश तो कराने लगते थे अवैध निर्माण

VDA में होता था अवकाश तो कराने लगते थे अवैध निर्माण

सनबीम वरुणा समेत एक दर्जन से अधिक अवैध निर्माण पर कार्रवाई का चाबुक, अब अवकाश में भी अवैध निर्माण पर होगी कार्यवाही
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 8 Sep 2018, 7:38 PM IST

वाराणसी. वीडीए में जब सेकेंड शनिवार व रविवार का अवकाश होता था तो शहर में अवैध निर्माण करने वालों की भरमार हो जाती है। वीडीए वीसी राजेश कुमार को जब इस बात की शिकायत मिली तो उन्होंने समीक्षा बैठक की। शनिवार को वीडीए वीसी की समीक्षा बैठक का बड़ा असर सामने आया है। वीडीए की विभिन्न टीम ने सनबीम स्कूल वरुणा, शिवपुर समेत एक दर्जन से अधिक अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है। अवैध निर्माण को सील करके संबंधित थाने में इसकी सूचना दी गयी है। वीडीए की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़े:-गरीबों का खाद्यान्न डकार रहे कोटेदारों पर कार्रवाई, डीएम ने दो दुकानों को किया निरस्त

वीडीए वीसी राजेश कुमार ने जब अधीनस्थों को आईना दिखाया तो सभी वार्ड के जोनल अधिकारी व क्षेत्र प्रवर्तन अवर अभियंता सक्रिय हो गये। वीडीए की टीम ने वार्ड भेलूपुर के रविन्द्रपुरी, वार्ड दशाश्वमेध के महमूरगंज, खोजवां, मोमिनपुरा नक्कीघाट, सिकरौल वार्ड में दो, शिवपुर में पांच, चौक, कोतवाली व रामनगर वार्ड में एक-एक अवैध निर्माण को सील किया है। वीडीए ने अवैध निर्माण को सील करके इसकी जानकारी संबंधित थाने को भी दी है। वीडीए की कार्रवाई से सनबीम वरुणा शिवपुर भी बच नहीं पाया है। वीडीए के अनुसार सनबीम वरुणा स्कूल में निर्माण कार्य कराया जा रहा था। वीडीए ने स्कूल में जाकर अवैध निर्माण को रोकवा दिया है और शिवपुर थाने में इसकी सूचना भी दी गयी है।
यह भी पढ़े:-उफनती वरुणा नदी में मौत की छलांग लगा रहे बच्चों को जिलाधिकारी ने दी नसीहत

वीडीए में रहता था अवकाश तो कराने लगते थे निर्माण
वीडीए के अनुसार विभाग में अवकाश रहने का अवैध निर्माण करने वाले फायदा उठाते थे और उस समय निर्माण में जुट जाते थे इसलिए वीडीए कार्रवाई नहीं कर पाता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अवकाश में भी वीडीए की टीम अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर कार्रवाई करेगी। वीडीए के इस अभियान से अवैध निर्माण पर कितना रोक लगती है यह समय ही बतायेगा।
यह भी पढ़े:-लगातार दूसरे दिन गंगा में घटाव जारी

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश