8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व क्षत्रिय महासभा की चेतावनी, रिलीज हुई पद्मावत फिल्म तो न जाने क्या होगा

25 जनवरी को काला बैज लगाकर मनायेंगे काला दिवस, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 24 Jan 2018, 7:02 PM IST

vishv kshatriy mahaasabha

vishv kshatriy mahaasabha

वाराणसी. विश्व क्षत्रिय महासभा ने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को रिलीज नहीं करने की मांग की है। बुधवार को महासभा के अध्यक्ष डा.विजय केशरी बुदेल व सिंह मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर के कार्यकारी निदेशक डा.अशोक सिंह ने कहा कि 25 जवनरी को फिल्म रिलीज हुई तो क्षत्रिय काला बैच लगा कर विरोध प्रदर्शन् करेंगे।
यह भी पढ़े:-क्षत्रियों ने निकाला चेतावनी मार्च, कहा रिलीज होगी पद्मावत तो हम देंगे जवाब


उन्होंने कहा कि पद्मावती फिल्म को लेकर विदेशों से फंडिंग हो रही है। राजस्थान के सिनेमा घर संचालक ने फिल्म की दिखाने से मना कर दिया है। हम लोगों की मांग है कि अन्य राज्यों के सिनेमा घर भी ऐसा करे। पीएम नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पहले ही पत्र लिख कर फिल्म प्रदर्शन रोकने की मांग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अभी तक जो हुआ है वह रिहर्सल है यदि फिल्म रिलीज होती है तो न जाने आगे क्या होगा। उन्होंने कहा कि जनता में आक्रोश व्याप्त है और जब जनता धरना-प्रदर्शन करेगी तो उनके आक्रोश पर नियंत्रण करना कठिन होगा।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी को लिखा खून से पत्र, कहा फिल्म पद्मावत रिलीज हुई तो पीएम मोदी के कार्यालय के सामन कर लूंगा आत्महत्या

देवी की तरह होती है रानी पद्मावती की पूजा
उन्होंने कहा कि रानी पद्मावती ने अपने मान व सम्मान की रक्षा के लिए जौहर किया था जिस जगह पर उन्होंने जौहर किया था वहां पर देवी की पूजा होती है ऐसे में फिल्म के जरिए रानी पद्मावती को नाचते व गाते हुए दिखाना बेहद गलत है। डा.अशोक सिंह ने कहा कि साल भर पहले ही संजय लीला भंसाली से फिल्म को लेकर आपत्ति जता दी गयी थी। इसके बाद क्षत्रिय संगठनों से यह लिख कर दिया गया था कि फिल्म दिखायी जायेगी। इसके बाद भी फिल्म नहीं दिखायी गयी। इससे साफ हो जाता है कि फिल्म निदेशक की मंशा ठीक नहीं है। हम लोग २५ जनवरी को फिल्म रिलीज करने के विरोध में काला बैच लगाकर अपना विरोध दर्ज करायेंगे।
यह भी पढ़े:-जेसीबी से ढहाये गये दर्जनों अतिक्रमण, क्षेत्र में मचा हड़कंप