24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather Alert: अगले 12 घंटे में यूपी के 11 जिलों में अति भारी बारिश कराएगा मानसून, सावधान रहने की चेतावनी

UP Weather Alert: उत्‍तर प्रदेश में अगले 12 घंटे बाद 11 जिलों में मानसून की अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम व‍िभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधान रहने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अब मानसून की बार‍िश लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाएगी। इससे पहले दो द‍िन हुई बार‍िश के बाद कानपुर लखनऊ सह‍ित कई ज‍िलों में उमस भी बढ़ गई है।

3 min read
Google source verification
Weather Alert Heavy rain alert in UP

Weather Latest Update

UP Weather Alert: उत्‍तर प्रदेश में अगले 12 घंटे बाद 11 जिलों में मानसून की अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम व‍िभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधान रहने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अब मानसून की बार‍िश लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाएगी। इससे पहले दो द‍िन हुई बार‍िश के बाद कानपुर लखनऊ सह‍ित कई ज‍िलों में उमस भी बढ़ गई है। यूपी में आज मानसून दस्‍तक देगा। मौसम व‍िभाग ने प्रदेश के 11 शहरों में झमाझम बार‍िश का अलर्ट जारी क‍िया गया है। बुधवार को हुई छिटपुट बरसात के बाद 2 दिनों से बादलों की आवाजाही के साथ निकली धूप ने एक बार फिर उम्र बढ़ा दी शुक्रवार को पारा चढ़ने के साथ मौसम में चिपचिपी गर्मी वही मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है शनिवार को छिटपुट बारिश के बाद रविवार से प्रदेश भर में मानसून अच्छी बारिश लेकर आ रहा है।

आंचलिक मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार, शनिवार को प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होगी। वहीं, अलग-अलग हिस्सों में बादलों की आवाजाही और हवा चलेगी। रविवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की जाएगी। प्रदेश के पश्चिमी, बुंदेलखंड क्षेत्र और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश के लिए चेतावनी भी जारी की गई है। बारिश से मौसम में नमी रहेगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: अगले 2 घंटे बाद पूरब से पश्चिम तक झमाझम, 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कहां है मानसून?

बारिश से झांसी का तापमान गिरा
शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों की आवाजाही से मौसम में नमी और धूप निकलने से चिपचिपी गर्मी रही। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान प्रयागराज में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य अधिकतर जिलों में तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। सबसे कम तापमान झांसी में 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में बादलों की आवाजाही रहेगी। प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में गरज और चमक के साथ बारिश और कुछ जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

यह भी पढ़ें: उमस में क्यों रुलाने लगती है गर्मी? शरीर से बहती है पसीने की धारा, जानें वजह

प्रयागराज में झमामझ बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
प्रयागराज में बारिश का लंबा इंतजार खत्म हो गया। जून की प्रचंड गर्मी से हाहाकार कर रहे लोगों मन शुक्रवार रात को हुई झमाझम वर्षा से पुलकित हो उठा। मानसून से पहले महौल बनाने के लिए तेज हवाओं ने पहले बारिश की अगवानी की। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली। उम्मीद है कि इस बारिश से धरती की तपिश शांत कम होगी। इस बारिश की वजह से शनिवार और रविवार के बीच भारी वर्षा की संभावना प्रबल हो गई है। मौसम विभाग ने भी 25 जून को भारी वर्षा का अलर्ट जारी कर दिया है। भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के दरवाजे पर खड़ा है।

पिछले तीन दिनों से आसमान में बादलों की घेराबंदी कर रखी थी पर बारिश नहीं हो रही थी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के प्रो. एआर सिद्दीकी ने बताया कि मानसून अब ज्यादा दूर नहीं है। यह प्री-मानसून बारिश थी। शनिवार और रविवार प्रयागराज में तेज वर्षा की पूरी संभावना है। किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक बारिश से एक ओर जहां मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए।

यह भी पढ़ें: यूपी के अलग-अलग जिलों में मानसून पहुंचने की तारीख घोषित, 5 दिन लगातार होगी बारिश

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी आज
आंचलिक मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार, शनिवार को तराई बेल्ट से जुड़े कई जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। इनमें कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर शामिल है। चेतावनी के तहत भारी बारिश से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।