26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Gonda / Monsoon Update: अगले 2 घंटे बाद पूरब से पश्चिम तक झमाझम, 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कहां है मानसून?

Monsoon Update: अगले 2 घंटे बाद पूरब से पश्चिम तक झमाझम, 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कहां है मानसून?

Monsoon Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज गरज-चमक के साथ रुक-रुककर बारिश की संभावना है। इसी के साथ पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 24 Jun 2023, 12:44 PM IST

Monsoon Update;Weather Change Torrential rains of 14 districts in UP

Monsoon Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज गरज-चमक के साथ रुक-रुककर बारिश की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रहने की संभावना है। इसके अलावा लखनऊ में 29 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसी के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। गाजियाबाद में शनिवार को न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। गाजियाबाद में आज झमाझम बारिश होने की संभावना है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के अनुसार अगले दो दिनों यानी 25-26 जून को उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पश्चिमी के कुछ जिलों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना रहेगी।

यह भी पढ़ें: नई नवेली दुल्हन समेत परिवार के पांच लोगों को बांके से काटा, खुद को गोली से उड़ाया, आखिर क्यों था गुस्सा?

इसके बाद 26 जून को लगभग पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून की पूरी तरह से एक्टिव होने की संभावना जतायी गयी है। मो. दानिश ने बताया कि 24 जून से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कमोबेश यही स्थिति रहने वाली है।

इन जिलों में दो दिन जोरदार बारिश का अलर्ट
25 और 26 जून को पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश की संभावना बताई जा रही है। इसके अलावा बुंदेलखंड के मिर्जापुर और सोनभद्र में भी भारी बारिश होगी। लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, गोंडा, बस्ती, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र में भी भारी बारिश का एलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी के अलग-अलग जिलों में मानसून पहुंचने की तारीख घोषित, 5 दिन लगातार होगी बारिश

25 व 26 जून को लगभग पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून की पूरी तरह से एक्टिव होने की संभावना जतायी गयी है। इस दौरान पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।