दिसम्बर में 24 घंटे से अधिक समय के दौरान हुई बारिश ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को दोपहर तक झमाझम बारिश हुई थी उसके बाद पानी बरसना बंद हो गया था लेकिन आसमान में बादल छाये थे। देर रात एक बार फिर चमक-गरज के साथ बारिश हुई। शहर मैदागिन, चौक, गोदौलिया, कबीरचौरा आदि जगहों पर ओला भी गिरा है। रात होने के कारण लोगों को समझ नहीं आया कि बारिश की इतनी तेज आवाज कैसे हो रही है लोगों ने जब देखा तो पता चला कि ओला गिर रहा है। रात में काफी देर बारिश होने के साथ बंद हो गयी थी। दूसरे दिन की सुबह भी आसमान में बादल छाये हुए थे। दिन चढऩे के साथ मौसम कुछ साफ हुआ और सूर्यदेव के दर्शन हुए। इसके बाद फिर से आसमान में बादल छा गये। मौसम का यह मिजाज दिन भर ऐसे ही रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय के अनुसार जम्मू कश्मीर में आये पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही बारिश हुई है और ओला गिरा है। आसमान साफ होते ही घना कोहरा छाने की संभावना है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी। कोल्ड वेदर की यह पहली बारिश थी जिसका आने वाले दिनों तक मौसम पर प्रभाव पड़ेगा।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-ठंड के मौसम में हो गयी इतने मिलीमीटर बारिश, अब कोहरा दिखायेगा ताकत