22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Wether Alert-सीजन का सबसे सर्द रहा दिन, न्यूनतम तापमान पहुंचा चार डिग्री सेल्सियस

पांच साल का टूटा रिकॉर्ड, गलन ने जीना किया मुहाल
2 min read
Google source verification
Cold Weather

Cold Weather

वाराणसी. पूर्वांचल में सर्दी सितम ढा रही है। शनिवार को पांच साल को रिकॉर्ड तोड़ते हुए न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस का दर्ज किया गया है। इससे पहले वर्ष 2014 में 30 दिसम्बर को 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 10 साल में दूसरी बार न्यूनतम तापमान इतना गिरा है। जबकि अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। 27 दिसम्बर की बात की जाये तो अधिकतम तापमान 13 व न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम का यह हाल आने वाले दिनों में जारी रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़े:-साबरमती रिवर फ्रंट बनाने वाली कंपनी बनायेगी काशी विश्वनाथ धाम

ठंड का मौसम इन दिनों प्रचंड फार्म में चल रहा है। गलन का यह आलम है कि राहत के सारे उपाय बेकार साबित हो रहे हैं। सुबह के समय सबसे अधिक सर्दी परेशान कर रही है। दिन में धूप निकलने से भी गलन से राहत नहीं मिल रही है। मौसम के सख्त तेवर ने अच्छे-अच्छे लोगों के होश उड़ा दिये हैं। मौसम विभाग ने पहले ही कड़ाके की ठंड पडऩे का अनुमान लगाया था जो सही साबित हो रहा है। उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसका असर पूर्वांचल पर पड़ा है और लगातार तामपान में गिरावट हो रही है। बर्फीली हवाओं ने लोगों का सुकून छीन लिया है। सबसे अधिक दिक्कत बच्चों व बुजुर्ग लोगों को हो रही है, जिनके स्वास्थ्य पर कड़ाके की ठंड का मौसम भारी पड़ रहा है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ ने लावारिसों की सेवा करने वाले अमन की थपथपायी पीठ, पूछा क्या मदद चाहिए


अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं
मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने कहा कि अभी राहत मिलने की संभावना कम है। ३० दिसम्बर तक मौसम का यही हाल रहने की संभावना है उसके बाद जम्मू कश्मीर पर आने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर यहां पर आ सकता है, जिसके चलत तापमान में बढ़ोतरी होगी। बारिश होने की कम संभावना है। फिर जब मौसम साफ होगा तो कड़ाके की ठंड का असर दिखने लगेगा। उन्होंने कहा कि इस बार बारिश अच्छी हुई है इसलिए ठंड भी अच्छी पड़ रही है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी का सख्त निर्देश, कहा उपद्रवियों से वसूला जायेगा फोर्स तैनाती का खर्चा

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग