हिमाचल के घिरोना गांव निवासी दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के संयम की परीक्षा नहीं लेना चाहिए। अपनी उपर बन रही बायोपिक के प्रश्र पर कहा कि पिक्चर बन रही है और जल्द ही आप लोगों को फिल्म देखने को मिलेगी। इससे अधिक बायोपिक पर कुछ नहीं कहुंगा। बनारस में डब्ल्यूडब्ल्यूई प्रतियोगिता के प्रश्र पर कहा कि यह तो पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है यहां पर बड़े स्तर पर डब्ल्यूडब्ल्यूई प्रतियोगिता करायी जायेगी। संभावना है कि जनवरी या फरवरी में यह प्रतियोगिता हो सकती है।
यह भी पढ़े:-अनुप्रिया पटेल ने उपचुनाव को लेकर साधी चुप्पी, बीजेपी के खुलासे का कर रही इंतजार