अनुप्रिया पटेल पर भारी पड़ा है लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी से मिलना
यूपी चुनाव 2017 के पहले बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह ने पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस से विधानसभा चुनाव में भी अपना दल के साथ गठबंधन का ऐलान किया था। पीएम मोदी की पहली बार बनी सरकार में अनुप्रिया पटेल मंत्री भी बनी थी। बीजेपी व अपना दल के रिश्त अच्छे थे लेकिन लोकसभा चुनाव २०१९ के पहले दोनों दलों के रिश्तों में कड़वाहट आ गयी। बीजेपी पर दबाव बनाने के लिए अनुप्रिया पटेल ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से भेट कर ली। इसके बाद जब चुनाव परिणाम आये तो बीजेपी ने अपना दल के किसी नेता को पीएम मोदी सरकार में मंत्रिपद नहीं दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल विस्तार में मिर्जापुर से पहली बार विधायक बने नेता को मंत्री बनाया गया, लेकिन अपना दल को कुछ नहीं मिला।
यह भी पढ़े:-सबसे अधिक मुनाफा देने वाली ट्रेन में हुए ऐसा कि यात्रियों का करना पड़ा हंगामा