खजुही निवासी नारंगी देवी सुबह अपने मकान के बगल में स्थित कॉस्मेटिक की दुकान को खोल कर बैठी थी। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश आये। एक बदमाशा बाइक पर ही बैठा था जबकि दूसर दुकान में गया और वृद्धा को लक्ष्य कर ताबड़तोड़ गोली बरसा दी। गोलियों से घायल नारंगी देवी शोर मचाते हुए दुकान से निकली और घर में जाकर बेहोश हो गयी। गोली मारने के बाद बदमाश सिंहपुर गांव के रास्ते से रिंग रोड की तरप भाग निकले। गोली चलने की सूचना पर सारनाथ पुलिस के साथ कैंट सीओ डा.अनिल कुमार, एसएसपी आनंद कुलकर्णी भी मौके पर पहुंच गये थे। छानबीमन के दौरान पुलिस को बदमाशों से जुड़े कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं जिसमे दो बदमाश बाइक से जाते हुए दिख रहे हैं, जिन्होंने अपना मुंह ढका हुआ है।
यह भी पढ़े:-ओमप्रकाश राजभर का सीएम योगी सरकार पर बड़ा हमला, आजम खा को लेकर दिया यह बयान