27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अहमदाबाद
Video… Gujarat election 2022 : कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया मतदान
Play video

Video… Gujarat election 2022 : कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Omprakash Sharma

•

Updated: 5 Dec 2022, 10:58 PM IST

अहमदाबाद. गुजरात विधानसभा चुनाव gujarat assembly election के दूसरे चरण के सोमवार को कांग्रेस Congress leaders के दिग्गजों ने विविध जगहों पर जाकर मतदान किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने नरोडा स्थित पंचायत गल्र्स स्कूल में जागर सुबह दस बजे मतदान किया। गुजरात विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता सुखराम राठवा ने जंबी गांव में जाकर सुबह मतदान किया। जबकि गुजरात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी ने आणंद जिले की बोरसद तहसील के देडरडा गांव में जाकर मतदान किया। पाटीदार नेता के रूप में पहचान बनाने वाले भाजपा के प्रत्याशी हार्दिक पटेल ने वीरम गाम में मतदान किया। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल ने डभोई, राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने गांधीनगर सेक्टर 20, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमित चावड़ा ने आंकलाव में केशवपुरा प्राथमिक विद्यालय में जाकर मतदान किया। इसी तरह से विधायक जिग्नेश मेवाणी ने नरोड़ा गांव, विधायक एवं गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हिम्मतसिंह पटेल सुखरामनगर, घाटलोडिया की कांग्रेस प्रत्याशी अमीबेन याग्निक ने अहमदाबाद के सहजानंद कॉलेज में सुबह मतदान किया।