28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
विवादित बयान पर रोष, किया प्रदर्शन, दरगाह के सामने जुटे मुस्लिम समाज के लोग
Play video

विवादित बयान पर रोष, किया प्रदर्शन, दरगाह के सामने जुटे मुस्लिम समाज के लोग

पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी का मामला
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Tarun Kashyap

•

Updated: 12 Oct 2024, 1:15 AM IST

अजमेर. पैगम्बर हजरत मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयानबाजी के खिलाफ शुक्रवार को ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के समक्ष मुस्लिम धर्मावलंबियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से देश में सर्वपंथ सौहार्द को बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।शहर काजी सिद्दीकी, अंजुमन सैयदजादगान के सदर सैयद गुलाम किबरिया, उपाध्यक्ष हाजी सैयद कलीमुद्दीन चिश्ती और विभिन्न इलाकों के लोग काली पट्टी बांधकर शामिल हुए। मुस्लिम एकता मंच के काजी मुनव्वर अली ने भी सम्बोधित दिया।

मिलीभगत से बिकती है ड्रग्स-सरवर

अंजुमन के सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी निंदनीय है। कभी लव जेहाद, कभी बुर्का, समान नागरिकता तो कभी वक्फ संपत्ति के नाम पर धर्म विशेष को निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन हमारा संविधान सर्वोच्च है। पुलिस की सुरक्षा के बावजूद दरगाह से सटे और शहर के विभिन्न इलाकों में ड्रग्स बिकती हैं। मामले दर्ज कराने पर ठोस कार्रवाई नहीं होती है। मादक पदार्थ बेचने वालों से सांठगांठ, सौदेबाजी होती है। जबरन वक्फ कानून में संशोधन हुआ तो देश के मुस्लिम आंदोलन करेंगे। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि यह खिलौने की दुकान है।

सर्वपंथ समभाव का केंद्र

शहर काजी तौसीफ अहमद सिद्दीकी ने कहा कि 800 साल से दरगाह सर्वपंथ समभाव का केंद्र है। यहां मंदिर होना बताकर सदियों पुराने सौहार्द को चुनौती दी जा रही है। कुछ लोग गंगा-जमनी तहजीब को बदनाम करना चाहते हैं। पैगम्बर मोहम्मद ने कभी धार्मिक भेदभाव की शिक्षा नहीं दी। उन्होंने सदैव आपसी भाईचारे से रहने की सीख दी। संकीर्ण विचाराधारा- मानसिकता वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

इन्हाेंने किया संबोधित

सभा में अंजुमन सदस्य गफ्फार काजमी , सैयद फजले हसन चिश्ती अब्दुल नईम खान ,रईस कुरैशी, अंजुमन यादगार के अध्यक्ष अजीम चिश्ती, सचिव फहीम अहमद, शकील अब्बासी पार्षद मोहम्मद शाकिर , आमद चिश्ती,अंदर कोर्ट पंचायत के सचिव शफीक अहमद ,इमरान खान ,शहजाद अहमद, मोहम्मद इकबाल ,हुमायूं खान सलीम रंगरेज, आरिफ हुसैन, अकबर घोसी, शाकिर मौहम्मद ने भी संबोधित किया।