8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video :जब थिरके इन बाल नृत्य कलाकारों के कदम तो हर कोई हो गया झूमने पर मजबूर
Play video

video :जब थिरके इन बाल नृत्य कलाकारों के कदम तो हर कोई हो गया झूमने पर मजबूर

www.patrika.com/ajmer-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 6 Aug 2018, 3:08 PM IST

अजमेर. बाल कलाकारों ने भारतीय शास्त्रीय गायकी के साथ कथक, भरतनाट्यम एवं विविध प्रांतों की लोक कला एवं संस्कृति की झलक पेश की। इन कलाकारों ने अपने हुनर एवं कला का जलवा बिखेरा। प्रथम चरण में चयनित कलाकारों ने बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी।


जवाहर रंगमंच पर सांस्कृतिक संस्था कला-अंकुर एवं तोषनीवाल इडंस्ट्रीज. प्रा. लि. के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अतंर्विद्यालय एवं ओपन लोक नृत्य प्रतियोगिता नृत्यांजलि-2018 की अन्तिम चरण की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रथम चरण के बाद प्रतियोगिता में कनिष्ठ एकल वर्ग, वरिष्ठ एकल वर्ग व समूह वर्ग एवं ओपन एकल वर्ग में प्रतियोगियों ने प्रस्तुति दी।

 

शुुरूआत नृत्य के प्रतीक नटराज के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। संस्था अध्यक्ष माधवी स्टीफ न ने अतिथियों आदि का स्वागत किया। राजीव शर्मा व डॉ.रूपा गोयल ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकरी दी। प्रतियोगिता में जयपुर से भूमिका अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल एवं अजमेर से अंशू परिहार निर्णायक थीं।