28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर बैठकर गाई रामधुनि
Play video

कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर बैठकर गाई रामधुनि

कलक्ट्रेट के गेट पर पुलिस से धक्का-मुक्की, बेरिकेड पर चढ़े कांग्रेसजन ने किया प्रदर्शन, गृहमंत्री के बयान पर जताई नाराजगी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Tarun Kashyap

•

Updated: 24 Dec 2024, 9:30 PM IST

अजमेर. कांग्रेसियों ने मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह की डॉ भीमराव अंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पर पुलिस से जबरदस्त धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेसी बेरिकेड पर चढ़ गए। काफी हंगामे के बाद राष्ट्रपति के नाम कलक्ट्रेट पर ज्ञापन चिपका दिया।संसद में डॉ अम्बेडकर के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों ने इंडिया मोटर सर्कल से पैदल मार्च निकाला। कांग्रेसी कचहरी रोड, पुरानी आरपीएससी, अम्बेडकर सर्कल पहुंचे। यहां डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कलक्ट्रेट पहुंचे। पुलिस ने पहले ही बेरिकेड लगा दिए।

चढ़ गए बेरिकेड पर

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी बेरिकेड को हटाकर गेट पर चढ़ गए। यहां जमकर हंगामा हुआ। कार्यकर्ता प्रेम गौड़ बेरिकेड से नीचे कूद गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकना चाहा तो बहस और धक्का-मुक्की हो गई। उच्चाधिकारियों ने डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, पीसीसी उपाध्यक्ष नसीम अख्तर,डॉ.राजकुमार जयपाल, नाथूराम सिनोदिया, कैलाश झालीवाल, प्रियदर्शी भटनागर, अशोक बिंदल, भूपेंद्र राठौड़, रवि शर्मा, शहर सेवादल अध्यक्ष देशराज मेहरा, अब्दुल फरहान और अन्य से समझाइश की।

गेट पर चिपका दिया ज्ञापन

कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर बैठकर भजन-रामधुनि गाई। कलक्ट्रेट में अंदर-घुसने की तनातनी के चलते नरेश सत्यावना,अंकुर त्यागी, सौरभ बजाड़, सौरभ यादव, प्रताप यादव, कैलाश कोमल, लक्ष्मी बुंदेल, दीपक यादव, निर्मल बेरवाल ने राष्ट्रपति के नाम मुख्य द्वार पर ज्ञापन चिपका दिया।

संविधान का कर रहे अपमान

कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार संविधान और उसके निर्माताओं को निशाना बनाकर लगातार अपमान कर रही है। गृहमंत्री की डॉ. अम्बेडकर पर टिप्पणी इसका परिचायक है। संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमले जारी हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि भाजपा शुरू से डॉ.अम्बेडकर और संविधान की विरोधी रही है।