28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
राजस्थान का रण  : मुख्यमंत्री के सवाल पर बोले सांसद रघु शर्मा पार्टी की पसंद ही मेरी पसंद , जानें और क्या कहा सांसद शर्मा ने
Play video

राजस्थान का रण : मुख्यमंत्री के सवाल पर बोले सांसद रघु शर्मा पार्टी की पसंद ही मेरी पसंद , जानें और क्या कहा सांसद शर्मा ने

www.patrika.com/ajmer-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 27 Sep 2018, 9:34 PM IST

अजमेर. सांसद रघु शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद पार्टी जिसे भी मुख्यमंत्री के रुप में पसंद करेगी वही पसंद उनकी भी होगी। उन्होने आगामी विधानसभा चुनाव लडऩे के बारे मे किए सवाल को टालते हुए कहा कि पार्टी उनके बारे में जो भी फैसला करेगी वे सच्चे सिपाही की तरह मानेंगे।

राजस्थान पत्रिका कार्यालय आए सांसद रघु शर्मा से आगामी चुनावों को लेकर कुछ सवाल किए गए। मुख्यमंत्री पद के दावेदार सचिन पायलट और अशोक गहलोत में से वे किसे पसंद करेंगे इसका सीधा सीधा जवाब देने से वे बचते रहे।
प्रस्तुत है सवाल जवाब का सिलसिला

 

सवाल- आप फिलहाल सांसद है। विधानसभा चुनाव मे खड़े होंंगे?
शर्मा- पार्टी जो भी फैसला करेगी वह मान्य है। मैं कांग्रेस का सिपाही हूं। सांसद का चुनाव लड़ाने का फैसला भी पार्टी का था। पार्टी आदेश करेगी तो विधायक का चुनाव लडूंगा। अगर पार्टी कहे कि कोई भी चुनाव नहीं लडऩा तो संगठन का कार्य करुगा। मेरीे लिए पार्टी ही सर्वोपरि है। सवाल- आपको सांसद के कार्यकाल के लिए महज एक वर्ष मिला। आपकी क्या क्या उपलब्धियां रही

शर्मा- मेरे सांसद के चुनाव जीतने से न तो प्रदेश सरकार और न ही केन्द्र सरकार में कोई फर्क पडऩे वाला था। कार्यकाल भी काफी कम था। प्रदेश और केन्द्र में भी हमारी पार्टी नहीं है। लेकिन मैने चुनाव से पूर्व ही कह दिया था कि जब भी लोकसभा चलेगी उसमें अजमेर के मुद्दे लगातार गूंजेगे। इसे मैने सही भी साबित किया। रेल परियोजनाओं से लेकर अजमेर की जितनी भी समस्याएं थी मैनेे पुरजोर तरीके से लोकसभा में रखी। आज वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी सार्वजनिक रुप से कहा कि रघु शर्मा काफी सक्रिय है और अजमेर के मुद्दे उठाते रहते हैं।

सवाल- आपके विपक्षी (शत्रुघ्न गौतम ) में कौन सी खूबी है?
शर्मा- उनकी एक ही खूबी है वह है पुलिस से उनका तालमेल । इस काम में वे काफी माहिर है।

सवाल-आपसे कैसा तालमेल है?
शर्मा -मुझसे तालमेल की जरुरत ही नहीं है उनको। बड़े आदमी है वे। सवाल- मुख्मंत्री के रुप में आप किसे पसंद करेंगे।शर्मा- मैंं प्रदेश में कांग्रेस का मुख्यमंत्री देखना पसंद करुंगा। कांग्रेस की शुरु से ही पॉलिसी रही है कि वह पहले से मुख्यमंत्री का चेहरा पेश नहीं करती। जब हमारी सरकार होती है तब तो मुख्यमंत्री ही हमारा चेहरा होता है लेकिन जहां सरकार नहीं होती वहां पहले से मुख्यमंत्री का चेहरा पेश नहीं किया जाता

्सवाल- आपको जनता विधायक या सांसद क्यों चुने ?
जवाब- मैं इलाके की मिट़टी में पैदा हुआ हू। वहां की नब्ज को पहचानता हूं। 40 साल की राजनीति का अनुभव है। क्षेत्र में कहां कहां विकास करना है। पांच साल विधायक रहा हूं। इलाके की जनता भलीभांति जानती है कि कहां कहां विकास कार्य हुए हैं। ढींग मैं हांकता नहीं। खरी खरी बात करने वाला हूं। लोग जानते है कि उनके पास जाएंगे तो साफ जवाब मिलेगा काम होना होगा तो दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। नहीं होना होगा तो मना कर देता हूं इससे हालांकि नुकसान भी होता है। मेरे दिमाग में पूरी सोच है कि अगर आने वाले पांच साल के लिए जनता मुझे चुनती है तो मुझे क्या क्या करना है।