29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Fees Hike: स्कूल चला रहे हैं पेरेंट्स की जेब पर कैंची
Play video

Fees Hike: स्कूल चला रहे हैं पेरेंट्स की जेब पर कैंची

Fees Hike: इनके द्वारा न्यायालय की भी अवेहलना की जा रही है जिससे भी अभिभावक परिवार पर भारी बोझ बढ़ जाता है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 11 Jul 2019, 6:28 PM IST

अजमेर

एनएसयूआई (NSUI) कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूल (private school )में फीस बढ़ोतरी को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने स्कूल प्रशासन को चेताया कि फीस बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई तो आंदोलन किया जाएगा।

एनएसयूआई नेता रियाज खान ने बताया सत्र 2019-20 में प्रत्येक कक्षा की फीस (fees) बढ़ा दी गई है। इससे अभिभावकों की परेशानियां बढ़ गई है। राज्य सरकार के फीस नियामक आयोग बनाने के बावजूद मिशनरी और अन्य स्कूल प्रतिवर्ष फीस बढ़ा रहे हैं। इससे विद्यार्थी और अभिभावकों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। सुप्रीम कोर्ट (supreme court) और हाईकोर्ट (highcourt) के आदेशानुसार स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश की फीस नहीं ले सकते, इसके ली जानी चाहिये लेकिन इनके द्वारा न्यायालय की भी अवेहलना की जा रही है जिससे भी अभिभावक परिवार पर भारी बोझ बढ़ जाता है।

read more: एकीकरण में स्कूल बंद कर दिए तो शाला भवन भी हो गए बदहाल

हर साल बढ़ा रहे फीस
खान ने बताया कि फीस बढ़ोतरी को लेकर इन मिशनरी स्कूल की मनमानी हर साल बढ़ रही है जिसका खामियाजा इस बढ़ती भंयकर मंहगाई के दौर में अभिभावक व उनके परिवार को भुगतना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि पूर्व में भी सेन्टपॉल स्कूल के प्राचार्य को फीस बढ़ोतरी के लिए ज्ञापन सौपा गया था। इस दौरान मोहित शर्मा, अफजल खान, अजहर पठान, रवि मीणा, मोहम्मद अनीस, गौरव, अरबाज खान, अनिल मुल्चन्दानी, यष वजरानी, नवीन कोमल, गौरव, दर्शन, लियाकत, शहजाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

read more: वैशालीनगर स्कूल में द्वितीय पारी में हिन्दी मीडियम शुरू कराएं, बच्चों का भविष्य खतरे में