28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
कड़े सुरक्षा घेरे में पाक जत्था पहुंचा अजमेर
Play video

कड़े सुरक्षा घेरे में पाक जत्था पहुंचा अजमेर

विशेष घेरे में उतार कर बसों तक पहुंचाया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Tarun Kashyap

•

Updated: 7 Jan 2025, 6:19 PM IST

अजमेर.ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के सालाना उर्स में भाग लेने पाकिस्तान से आए जायरीन का जत्था चेतक एक्सप्रेस से मंगलवार देर रात करीब तीन बजे अजमेर पहुंचा। निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से अजमेर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची ट्रेन के आखिरी हिस्से में जोड़े गए दो डिब्बाें में पाक जायरीन यहां पहुंचे।

स्टेशन पर 300 जवान तैनात

पाक जायरीन के आने के दो घंटे पहले ही स्टेशन परिसर को कड़े सुरक्षा घेरे में ले लिया था। 300 जवान प्लेटफार्म संख्या एक, दो तथा प्रवेश द्वार परिसर में तैनात किए गए थे। किसी अवांछित लोगों को आने की अनुमति नहीं थी। रस्सों के जरिए कॉर्डन आफ करने के बाद पैसेज बनाया गया। जिससे पाक जायरीन प्रवेश द्वार के रास्ते सीधे रोडवेज बस में बैठ सके। यहां से उन्हें सेंट्रल गर्ल्स स्कूल ले जाया गया।

आरपीएफ के उपअधीक्षक नरेश शर्मा, रामअवतार, राजेश यादव, आरपीएफ के सीआई राजेन्द्र सिंह, मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक कुमार आजाद, सहित जीआरपी, क्लाक टावर, कोतवाली सहित अन्य थानों के प्रभारी मौजूद रहे।

एक घंटे देरी से पहुंची ट्रेन, आधा घंटे करना पड़ा इंतजार

पाक जायरीन के कोच को लेकर आ रही ट्रेन चेतक एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से यहां पहुंची। करीब आधा घंटे की जांच प्रक्रिया के बाद साढ़े तीन बजे पाक जायरीन स्टेशन से बाहर निकल सके।

सामान्य यात्री उतरे व चढ़े

यहां पहुंची ट्रेन से पहले सामान्य यात्रियों को उतरने चढ़ने दिया। इसके 20 मिनट बाद ट्रेन को आगे सरकाया। ट्रेन के दोनों डिब्बे जब फर्स्ट क्लास गेट पहुंचे यहां पाक दल को बसों तक एक विशेष घेरे में उतार कर बसों तक पहुंचाया गया। दोनों कोच को पुन सुरक्षित यार्ड में खड़ा कर दिया गया है। इन्हें आगामी नौ जनवरी को शताब्दी एक्सप्रेस में जोड़ कर नई दिल्ली के रास्ते अमृतसर व वाघा बॉर्डर पहुंचाया जाएगा।