28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
श्रद्धालुओं ने पुष्कर सरोवर मेें लगाई आस्था की डुबकी
Play video

श्रद्धालुओं ने पुष्कर सरोवर मेें लगाई आस्था की डुबकी

कार्तिक मास की प्रबोधिनी एकादशी के पहले पंचतीर्थ महास्नान के साथ धार्मिक पुष्कर मेला शुरू
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Tarun Kashyap

•

Updated: 13 Nov 2024, 12:52 AM IST

पुष्कर. कार्तिक मास की प्रबोधिनी एकादशी तिथी मंगलवार को सैकड़ाें श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन करके पुष्कर सरोवर में पहले पंचतीर्थ महास्नान की आस्था की डुबकी लगाई। इसी के साथ ही आगामी पूर्णिमा तिथी तक कार्तिक धार्मिक पुष्कर मेला शुरु हो गया है। पुष्कर सरोवर में स्नान करने का सिलसिला ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हो गया। देखते ही देखते सरोवर किनारे राजा महाराजाओं की ओर से मनोकामना पूर्ति के बाद बनाए गए घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु पवित्र पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाने के लिए कूद पड़े। जिला प्रशासन की ओर से घाटों पर अतिरिक्त मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सुरक्षा के पूरे प्रबंध करके पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। गहरे जल में हादसा होने की संभावना के मध्य नजर एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें तथा तीन नावें लगाई गई है ।इसके अलावा नगर पालिका की ओर से पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है। पुष्कर का धार्मिक मेला आगामी पूर्णिमा तिथी के आखिरी पंचतीर्थ महास्नान के साथ सम्पन्न होगा। ब्रह़मा मंदिर में दर्शनार्थियों की कतारें लग गई है। बाजार में आवक जावक बढ गई है। सभी समाजों की धर्मशालाएं फुल होने लगी हैं।

एक तरफा यातायात व्यवस्था का विरोध

मेला शुरु होने से पूर्व 11 नवम्बर की रात से ही यातायात पुलिस ने सख्ती शुरु करते हुए कस्बेवासियों को उनके घर तक वाहन ले जाने से मना कर दिया। इससे पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। आरोप है कि एक तरफा यातायात शुरू करने से लोग घर तक जाने को तरस गए। इसका मौके पर काफी विरोध भी हुआ।