अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) ने वन रेंज अधिकारी ग्रेड प्रथम और सहायक वन संरक्षक भर्ती-2018 के बढ़े हुए पदों पर ऑनलाइन फार्म (online form) मांगे हैं।
Read More: 808 Urs: उर्स की तैयारी, बुलंद दरवाजे पर शुरू हुआ रंग-रोगन
संयुक्त सचिव नीतू यादव ने बताया कि कार्मिक विभाग (dept of personnel) के 23 जून 2019 के पत्रानुसार प्रक्रियाधीन भर्तियों में अति पिछड़ा वर्ग को पांच प्रतिशत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण संबंधित प्रावधान लागू किया गया है।
Read More: विधानसभा में उठा निगम आयुक्त के बंगले में स्वीमिंग पूल का मामला
विभाग से प्राप्त नवीन संशोधित वर्गीकरण (वर्गवार) के तहत वन रेंज अधिकारी ग्रेड प्रथम के 105 और सहायक वन संरक्षक के 99 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
Read More:RPSC: सहायक आचार्य के 176 और वरिष्ठ प्रदर्शक के 93 पदों पर मांगे आवेदन
ऑनलाइन फार्म (online form) 4 से 23 फरवरी तक भरे जा सकेंगे। इसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। मालूम हो कि आयोग ने सहायक वन संरक्षक और वन रेंज ऑफिसर ग्रेड-प्रथम और सहायक वन संरक्षक भर्ती के आवेदन वर्ष 2018 में मांगे थे।
Read More:Dargah Visit: अजमेर दरगाह पहुंचे फिल्म डाइरेक्टर और सितारे
यूनिवर्सिटी कैंपस में एक्सीडेंट, दो छात्राएं हुई घायल
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो छात्राएं घायल हो गई। एक छात्रा के सिर पर चोट लगने पर उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया। विश्वविद्यालय ने कार चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई करना अथवा पुलिस में मामला दर्ज कराने की कोशिश भी नहीं की।
विश्वविद्यालय में योगा की दो छात्राएं स्कूटी से जा रही थीं। इसी दौरान चाणक्य भवन के पीछे तेज रफ्तार एसयूवी कार उनसे जा टकराई। इससे छात्राएं उछलकर गिर पड़ी। स्कूटी चला रही छात्रा के सिर पर गंभीर चोट लगी। जबकि दूसरी छात्रा बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर चीफ प्रोक्टर प्रो. अरविंद पारीक और अन्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रा को नेहरू अस्ताल पहुंचाया। कार एक छात्रनेता की बताई गई है, जिसे उसका दोस्त चला रहा था।