अजमेर.
प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) ने इस साल की भर्तियों के विज्ञापन जारी कर दिए हैं। आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग (medical education) के तहत सहायक आचार्य और वरिष्ठ प्रदर्शक पद सहित कृषि विभाग (agriculture dept) में कृषि अधिकारी, कृषि अनुसंधान अधिकारी-कृषि रसायन पद के लिए आवेदन मांगे हैं।
Read More: रोडवेज बसें खड़ी करने की जगह नहीं, खराटा एसीटीएसएल बसों का जमावड़ा
आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत सहायक आचार्य (ब्रॉड स्पेशिलिटी और सुपर स्पेशिलिटी) के 176 और वरिष्ठ प्रदर्शक पद के 93 पदों के लिए आवेदन मांगे है। इनमें बायोकेमिस्ट्री (bio chemistry), माइक्रोबायलॉजी (microbiology), बायोफिजिक्स, साइकेट्री, फार्मोकोलॉजी (pharmaclogy), रेडियोथेरेपी, पैथेलॉजी और अन्य पद शामिल हैं। अभ्यर्थी इन पदों के लिए 22 जनवरी से 10 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Read More:RPSC : अभ्यर्थी उठा रहे सवाल, आयोग ने किया नियुक्तियों से इन्कार
इसी तरह कृषि विभाग में कृषि अधिकारी (agriculture officer) के 63 और कृषि अनुसंधान अधिकारी-कृषि रसायन के 24 पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी 24 जनवरी से 12 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Read More:Patrika Bird Fair : आनासागर झील में फिर इतिहास दोहराएगा पत्रिका बर्ड फेयर
यूं मिली नई भर्तियां…
आयोग की नजरें साल 2020 की नई अभ्यर्थनाओं-भर्तियों पर टिकी थीं। इनमें आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती, कृषि अधिकारी, चिकित्सा शिक्षा विभाग, कॉलेज व्याख्याता और अन्य भर्तियां अहम हैं। अध्यक्ष दीपक उप्रेती (depak upreti) ने कार्मिक विभाग को पत्र भेजा था। इसके बाद आयोग को भर्ती अभ्यर्थनाएं मिली हैं।
Read More:Panchayat Raj Election : तीन हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी देंगे ड्यूटी
पशु चिकित्सा अधिकारी और पुस्तकालयाध्यक्ष परीक्षा 29 अप्रेल को
अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी और भाषा एवं पुस्तकालय विभाग में पुस्तकालयाध्यक्ष द्वितीय श्रेणी संवीक्षा परीक्षा-2019 की तिथियां तय कर दी हैं। सचिव रेणु जयपाल ने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी और भाषा एवं पुस्तकालय विभाग में पुस्तकालयाध्यक्ष द्वितीय श्रेणी संवीक्षा परीक्षा-2019 का आयोजन 29 अप्रेल को होगा। यह परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक अजमेर जिला मुख्यालय पर होगा।