6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

शिव सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीएम मोदी जी के लिए कही ये खास बात, देखें वीडियो

www.patrika.com/ajmer-news

Google source verification

अजमेर. शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करने के दौरान पत्रिका से विशेष बातचीत करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी देश के सशक्त प्रधानमंत्री के रूप में विश्व में उभरे हैं इसलिए उनके पार्टी का उन्हें उनको समर्थन रहेगा । उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ मुद्दों पर उनकी पार्टी के वर्तमान सरकार के साथ विचार नहीं मिलते हैं ।

 

राजस्थान प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा की आगामी चुनाव में पार्टी स्तर पर कहां-कहां किस-किस को प्रत्याशी बनाया जाना है इस बारे में पार्टी विस्तृत आंकलन कर रही है । उन्होंने कहा कि वह 11 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक राजस्थान प्रदेश के राजनीतिक दौरे पर आए हुए हैं तथा आगामी दिनों में दो और तीन दोरे और करेंगे ।

 

राजस्थान प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान किसी पार्टी से गठबंधन करने के बारे में पूछे जाने पर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि आप इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है पूरा आकलन किया जाएगा उसके बाद में कुछ निर्णय होगा इससे पूर्व उन्होंने जगत् पिता ब्रह्मा मंदिर के साथ पत्नी के पदाधिकारियों के साथ शीश नवाया पूजा अर्चना की तथा जेड प्लस सुरक्षा के साथ पुष्कर सरोवर का पूजन भी किया।