
अजमेर. 63 वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (19 वर्ष छात्र) का उद्घाटन शनिवार को मुख्य अतिथि शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैशालीनगर में आयोजित समारोह में देवनानी ने कहा कि खेलों में स्वस्थ प्रतिस्पद्र्धा जीवन में आगे बढ़ाती है। पढ़ाई के साथ खेल आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान, संसाधन, बजट मंजूर किया है।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने भी संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि पार्षद चन्द्रेश सांखला, दाहरसेन मंडल के अध्यक्ष राजकुमार ललवानी मौजूद रहे। आयोजक एवं प्रधानाचार्य रणजीत सिंह रावत ने प्रतिवेदन पढ़ा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम तेजपाल उपाध्याय सहित जिलेभर के शारीरिक शिक्षक, टीम प्रभारी एवं खिलाड़ी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद टीमों के मध्य मुकाबले हुए।