10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
Storm BulBul: आसमान में बादल और धुंध, मौसम में बढ़ी ठंडक
Play video

Storm BulBul: आसमान में बादल और धुंध, मौसम में बढ़ी ठंडक

सूरज बादलों की ओट में दुबका रहा। कुछ देर धूप-छांव हुई, पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा।

Google source verification

अजमेर. बुलबुल चक्रवात (bulbul storm) का असर शनिवार को मौसम पर दिखा। अजमेर सहित जिले के कई इलाकों में बादल छाए (clouds scatter) रहे। आसमान में हल्की धुंध भी मंडराती रही। मौसम में ठंडापन बढ़ गया। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम 17 डिग्री रहा।

Read More: Dengues : डेंगू ने पैर पसारे, पांच और मरीज भर्ती

बुलबुल चक्रवात के चलते अलसुबह से आसमान में बादल (clouds) और हल्की धुंध छाई रही। हवा में ठंडापन (coldness) और नलों (taps) में पानी भी बर्फीला महसूस हुआ। वाहनों और पेड़-पौधों पर हल्की नमी भी दिखी। सूरज बादलों की ओट में दुबका रहा। कुछ देर धूप-छांव हुई, पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। ठंडक होने से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सुबह शहर में कई जगह सडक़ों के किनारे और चाय-थडिय़ों पर लोग अलाव जलाकर बैठे रहे।

Read More: Pushkar mela 2019: पुष्कर के घूमर डांस ने तोड़ा जोधपुर का रिकॉर्ड

पिछले साल जैसे हाल

नवंबर में मौसम का हाल बीते साल की तरह है। 1 से 9 नवम्बर के दौरान न्यूनतम तापमान (minimum temprature) 18 से 20 डिग्री तक था। इस बार भी कमोबेश यही स्थिति है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी (snow fall) के चलते पिछले तीन-चार दिन से ही नवंबर में ठंडक बढ़ी है। ऐसे में दिसम्बर (december) और जनवरी (january) में भी कड़ाके की ठंड पडऩे की उम्मीद है।

Read More: सरोवर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर नजर, तैनात हैं एडवांस स्वीमर

महा चक्रवात से बारिश-ओले
जिले और शहर में 7 नवंबर को महा चक्रवात (maha storm) का असर दिखा था। अजमेर, केकड़ी, पुष्कर, रूपगनढ़, पीसांगन सहित कई इलाकों में तेज बरसात (heavy rain) संग ओले गिरे थे। हवा चलने बारिश और बादलों के चलते मौसम में हल्की ठंडक हो गई थी। पिछले एक पखवाड़े से रात तापमान में करीब तीन से चार डिग्री की गिरावट (tempraure lay down) होने से सर्दी बढ़ गई है।

Read More: Ayodhya Alert : अयोध्या फैसला जिला पुलिस मुस्तैद……..देखिए वीडियो