30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather watch: चली फाल्गुन की बयार, कभी ठंडक तो कभी गर्माहट

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 21 Feb 2019, 9:23 AM IST

coldness in ajmer

coldness in ajmer

अजमेर. फाल्गुन के मौसम में ठंडक कायम है। गुरुवार को भी सर्दी महसूस हुई। हवा संग धूल भी उड़ी। न्यूनतम तापमान फिलहाल 12 से 14 डिग्री के बीच बना हुआ है।

पिछले दिनों चली तेज हवाओं का असर गुरुवार को भी दिखा। अल सुबह मौसम में ठंडापन महसूस हुआ। सर्दी के चलते लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। धूप निकलने के बाद ही मौसम सामान्य हुआ। लेकिन घर-आंगन में गलन बढऩे से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 23.5 से 25 डिग्री के आसपास कायम है।

फाल्गुनी बयार

फाल्गुन का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम को सर्दी की विदाई और गर्मी के आगमन का संकेत माना जाता है। लेकिन मौसम में अब तक ठंडक कायम है। फाल्गुन में धूल भरी हवाएं चलने के अलावा टपका-टपकी भी होती है।

चक्रवाती परिसंचार का असर
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचार बना हुआ है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से सर्दी बनी हुई है। आगामी दिनों में तेज हवा चलने के अलावा टपका-टपकी भी हो सकती है। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में सर्दी का असर मार्च के पहले पखवाड़े तक रह सकता है।