
सोनम राणावत/अजमेर. रक्षाबन्धन वह त्योंहार जिसे सुनते ही हम सभी के मन में भाई बहन का पवित्र रिश्ते का ख्याल आता है। वो रिश्ता जो दुनिया में सालों से पवित्र माना जाता है मगर अब बदलते दौर में यह रिश्ता पवित्रता से अपवित्रता की ओर जा रहा है। अपवित्र क्यों कि दिल से दिल की डोर बस अपनी बहन तक ही रह गई किसी ओर की बहन को हमने कभी अपनी बहन जैसा समझा ही नहीं। वीडियो में आप भी देखें कि किस तरह आप भी तोहफे के रूप में पैसे या ड्रेस जैसा गिफ्ट ना लें बल्कि ले तो एक वचन की इस रक्षाबंधन मेरी ही नहीं देश में हर उस बहन की रक्षा करें जो मुसीबत में हो। वीडियो कन्टेन्ट मयंक शाह ने उपलब्ध करवाया है।