21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : गांव में मचा कोहराम, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 की मौत
Play video

video : गांव में मचा कोहराम, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 की मौत

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

मांगलियावास .मांगलियावास थाना क्षेत्र के लामाना पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से लामाना निवासी तीन युवकों की मौत हो गई। मामले में दो जनों ने अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई थी।


मांगलियावास क्षेत्र में लामाना पुलिया के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। लामाना निवासी महादेव, हुकम सिंह और नीरज घायल हो गए। इनमें महादेव की मौके पर ही मौत हो गई।

 

हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने तीनों को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां महादेव के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। सोमवार सुबह ईलाज के दौरान हुकम सिंह और नीरज की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर युवकों की मौत से गांव में शोक की लहर छा गई।