
अंबिकापुर. रक्षाबंधन पर राखी के साथ ही मिठाई की दुकानों में भी जमकर भीड़ लगी। बहनों ने भाइयों को खिलाने अपनी-अपनी पसंद की मिठाइयां खरीदी। कोई काजू बर्फी खरीदता नजर आया तो कोई कलाकंद व अन्य मिठाइयां। शहर स्कूल रोड स्थित बिकानेर स्वीट्स समेत पंचशील स्वीट्स, दिल्ली स्वीट्स, तेज दिल्ली स्वीट्स, मधु स्वीट्स में भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।