2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एशिया
Video: नवाज शरीफ को भरी सभा में पड़ा जूता, बाद में आरोपी को सबने मिलकर कूटा
Play video

Video: नवाज शरीफ को भरी सभा में पड़ा जूता, बाद में आरोपी को सबने मिलकर कूटा

जूता मारने वाले शख्स को नवाज शरीफ के समर्थकों ने जमकर पीटा।

Google source verification

image

Kapil Tiwari

Mar 11, 2018

इस्लामाबाद: रविवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ एक बहुत बड़ी घटना घट गई। दरअसल, एक सभा के दौरान मंच पर जैसे ही नवाज शरीफ भाषण देने के लिए आ रहे थे, तभी किसी ने उन पर जोरदार जूता फेंक कर मारा। नवाज शरीफ के वो जूता मुंह पर लगा। ये घटना लाहौर की बताई जा रही है। आपको बता दें कि पाकिस्तान में इसी साल आम चुनाव होने हैं।

इस घटना के बाद जूता फेंकने वाले शख्स को मौके पर ही धर लिया गया और उसके बाद नवाज शरीफ के समर्थकों ने और सिक्योरिटी गार्डस ने उस युवक को खूब पीटा। ये पूरी घटना कैमरों में भी कैद हो गई है। जूता मारने वाले शख्स की पहचान हो गई है। वो जामिया नईमिया यूनिवर्सिटी का पूर्व छात्र है और कथित रूप से तहरीक-ए-लब्बैक या रसूल अल्लाह (TLYR) का सदस्य भी है।

 

https://twitter.com/hashtag/NawazSharif?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw