29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

औरैया
गोकशी का विरोध करने के चलते की गई थी पुजारियों की हत्या, 5 हत्यारे गिरफ्तार
Play video

गोकशी का विरोध करने के चलते की गई थी पुजारियों की हत्या, 5 हत्यारे गिरफ्तार

गोकशी का विरोध करने पर औरैया के बिधूना कोतवाली के कुदरकोट मंदिर में 2 पुजारियों की हत्या की गई थी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

औरैया

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 19 Aug 2018, 4:54 PM IST

औरैया. गोकशी का विरोध करने पर औरैया के बिधूना कोतवाली के कुदरकोट मंदिर में 2 पुजारियों की हत्या की गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अल्टीमेटम के बाद शनिवार देर शाम पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात के पीछे गोकशी के विरोध का कारण बताया। आये दिन पुलिस के पचड़े में पड़ने से तिलमिलाये 14 कसाइयों ने मिलकर साधु हत्याकांड को अंजाम दिया था। गौरतलब है कि सीएम योगी ने पुलिस को 48 घंटों में पुजारियों की हत्याकांड का खुलासा करने का आदेश दिया था।

पुलिस अधीक्षक नागेश्वर सिंह ने प्रेसवार्ता में पुजारियों की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि गोकशी का विरोध करने पर हत्यारोपियों ने पुजारियों का बेरहमी से कत्ल कर दिया। पुलिस ने इस हत्या में शामिल सलमान पुत्र जब्बार, निवासी एरवाकटरा, नदीम पुत्र नड्डा, शहजाद पुत्र आजाद, मजनू पुत्र असगर व जब्बार पुत्र रमजानी निवासी कुदरकोट विधूना को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने पुलिस के सामने कुबूल किया कि पुजारियों ने पुलिस को सूचना देकर उनके रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर 6 गौवंशों को भी पकड़वाया था। इससे नाराज 14 लोगों ने मिलकर पुजारियों का कत्ल कर दिया।

14 अगस्त को की गई थी हत्या
14 अगस्त की रात को औरैया के भयानक नाथ मंदिर के 2 पुजारियों लज्जाराम निवासी बाजरहार थाना एरवाकटरा, हरभजन निवासी खितौरा बकेवर इटावा की हत्या कर दी गई थी, वहीं तीसरे पुजारी रामशरन को धारदार हथियार से गला रेत कर घायल कर दिया गया था। उसका अभी भी उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही सीएम योगी ने पुलिस को घटना का खुलासा करने के लिए 48 घण्टे का समय दिया था। इसके लिए अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अविनाश चंद्र व आईजी जोन आलोक कुमार सिंह की ओर से सात टीमें गठित की गई थीं। कानपुर क्राइम ब्रांच के सहयोग से इस घटना का खुलासा किया गया।