17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

औरैया
औरैया में ऐसा रहा सपा-कांग्रेस के भारत बंद का असर, देखें वीडियो
Play video

औरैया में ऐसा रहा सपा-कांग्रेस के भारत बंद का असर, देखें वीडियो

पेट्रोल-डीज़ल की लगातार बढ़ रहीं कीमतों के विरोध का औरैया में मिला-जुला असर देखने को मिला...

Google source verification

औरैया. पेट्रोल-डीज़ल की लगातार बढ़ रहीं कीमतों के विरोध का औरैया में मिला-जुला असर देखने को मिला। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। जुलूस में शामिल लोग फफूंद चौराहे पर धरने पर बैठ गए और सरकार को कोसने लगे। वहीं विधूना में सपा के पूर्व विधायक प्रदीप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों से देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। डीजल-पेट्रोल व आवश्यक वस्तुएं महगाई के चरम को छू रही हैं, वहीं घर की रसोई गैस भी घर की महिलाओं को रुला रही है।

व्यापार प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष उत्तम चन्द्र गुप्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में सरकार ने बड़े कदम नहीं उठाये तो आम जनता के हित में कांग्रेस सड़कों पर उतरेंगी। सरकार के पास जनहित की कोई योजना नहीं है। सरकार की ज्यादस्तर योजनाएं धरातल पर न होकर हवा में चल रही है। जुलूस की शक्ल में भीड़ नगर के सिटी सेंटर से पुराने पेट्रोल पम्प से होती हुई फ्लाई ओवर से होकर नगर भ्रमण करते हुए सिटी सेंटर में सम्पन्न हुई।