19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलिया
पिकअप वैन और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर, 6 की हालत गंभीर
Play video

पिकअप वैन और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर, 6 की हालत गंभीर

चिकित्सकों ने तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है
Google source verification

बलिया.यूपी के बलिया में गड़वार थाना के 300 मीटर दूरी पर एक पिकअप वैन और रोडवेज बस में आमने-सामने भिड़ गई। जिसमें 6 लोग घायल हो गए। घायल 1 घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे लेकिन मदद के लिए न पुलिस पहुंची न ही एम्बुलेंस। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। एक घंटे देरी से एंबुलेंस मौके पर पहुंचा।

बता दें कि बलिया के गड़वार थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर मुर्गियों से भरी पिकअप गाड़ी और रोडवेज की अनुबंधित बस की हालत देख समझना आसान है कि टक्कर किस तरह आमने सामने हुई है। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई लेकिन घटना स्थल पर मदद के लिए पुलिस नही पहुची तो लोगो ने पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकाला। तब तक घायल सड़क पर तड़पते रहे। जिसकी तस्वीरे गवाह है। पुलिस के पहुचने से पहले ही लोगो ने मोटरसाइकिल पर लाद कर पहुँचाया अस्पताल। वही 1 घंटे देरी से पहुची एम्बुलेंस पर कई घायलों को लोगो ने टांग कर पहुँचाया। घायलों की माने तो पिकअप गाड़ी पर मुर्गा ला रहे थे उधर से सरकारी बस आ रही थी तो आमने सामने टक्कर हो गया।पुलिस बहुत देर बाद पहुँची तो हम कहे कि हमको अस्पताल ले चलिये तो पुलिस ने मेरे मोबाइल से मेरे घर फ़ोन किया तो मेरे घरवाले मुझे अस्पताल पहुचाए।पुलिस समय से पहुची होती तो मैं यहाँ सबसे पहले पहुँचा होता।
नियाज अहमद की माने तो दुर्घटना गड़वार थाने से 300 मीटर की दूरी पर हुई। हमलोगों के पास फ़ोन आया तो तो घटना स्थल पर पहुँचे और अपने मरीज को अस्पताल पहुँचाया। थाने से कुछ ही दूरी पर एक्सीडेंट हुआ है लेकिन एम्बुलेंस और पुलिस तब आई जब हम लोग घायल को अस्पताल लेकर पहुंच गए।
इस दुर्घटना में पुलिस अधीक्षक खुद स्वीकार कर रही है कि घटना गड़वार थाने से थोड़ी दूरी पर हुई है। पुलिस अधीक्षक की माने तो गड़वार थाना क्षेत्र में गड़वार थाने से थोड़े ही निकट एक रोडवेज बस और एक पिकअप जिसमें मुर्गियां लदी थी। पिकअप जाके रोडवेज बस से टकराई है उसमें सवार 3 लोग गंभीर है और एक को मामूली चोट आई है। सभी घायलों को चिकित्सीय मदद मिल गयी है शेष बस में सवार लोगो के लिए अन्य व्यवस्था की जा रही है। उनको उनके गंतब्य पर भेजने के लिए। घटना का कर मोड़ है जहाँ ड्राइवर कंट्रोल नही रख पाया।

By- Amit

बड़ी खबरें

View All

बलिया

उत्तर प्रदेश