2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलिया
भाजपा के इस बड़े नेता ने राहुल गांधी को बताया चरित्रहीन, कहा…
Play video

भाजपा के इस बड़े नेता ने राहुल गांधी को बताया चरित्रहीन, कहा…

कहा, राहुल के कंधे जाएगी कांग्रेस की अर्थी, इटली चले जाएंगे मां-बेटे
Google source verification

बलिया. अपने बेबाक बयानों से सुर्खियों में रहने वाले जनपद की बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कर्नाटक में भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने के बाद कांग्रेस एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। भाजपा विधायक ने राहुल गांधी को चरित्रहीन करार दिया और कहा कि कांग्रेस की अर्थी राहुल के कंधे से गुजरेगी और वही मुखाग्नि भी देंगे। कांग्रेस के अंतिम संस्कार के बाद भारत की धरा से पार्टी का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा और उसी दिन मां-बेटे हवाई जहाज से इटली चले जाएंगे।

भाजपा विधायक इतने पर ही नहीं रूके। भाजपा की जीत और कांग्रेस की तय हार से उत्साहित सुरेंद्र सिंह पूरी रौ में थे। उन्होंने राहुल गांधी को राजनीति की चुनरी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंगोटी हैं। वह राजनीति के साधक हैं। विधायक ने कहा कि राहुल गांधी नेहरू परिवार का चित्र हैं, जबकि नरेंद्र मोदी देश का चरित्र। उन्होंने कहा कि ऐसे में राहुल का चित्र उड़ जाएगा और मोदी का चरित्र दुनिया में भारत का डंका बजाएगा।


By: Amit Kumar

बड़ी खबरें

View All

बलिया

उत्तर प्रदेश