17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलिया
UP के भाजपा विधायक का विवादित बयान, इस्लाम और भगवान के बीच होगा 2019 का लोकसभा चुनाव
Play video

UP के भाजपा विधायक का विवादित बयान, इस्लाम और भगवान के बीच होगा 2019 का लोकसभा चुनाव

बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने 2019 लोकसभा को भगवान बनाम इस्लाम बताया, मायावती, अखिलेश और राहुल पर भी कि विवादित टिप्पणी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलिया

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 12 Apr 2018, 11:08 PM IST

बलिया. एक दिन पहले ‘तीन बच्चों की मां के साथ कोई रेप करता है क्या ?’ जैसे बयान से बीजेपी की फजीहत कराने वाले बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर बेहद विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 2019 का लोकसभा चुनाव इस्लाम और भगवान के बीच होगा। नरेन्द्र मोदी को भारत का भगवान बताते हुए विपक्षी पार्टियों को इस्लाम का ध्वज वाहक बताया। कहा कि अगर इस्लाम (विपक्षी पार्टियां) जीता तो इस्लामाबाद और इटली में मिठाइयां बंटेंगी, खुशियां मनायी जाएंगी।


सुरेन्द्र सिंह ने नरेन्द्र मोदी को न सिर्फ भारत का भगवान बताया, बल्कि एक नारा भी दिया ‘मोदी नहीं महान है भारत का भगवान है’। कहा कि 2019 का चुनाव पाकिस्तान बनाम भारत होने जा रहा है। एक तरु राष्ट्रभक्ति लड़ेगी तो दूसरी ओर भारत को बांटने वाली विभक्ति। उन्होंने मायावती और मुलायम सिं यादव को इस्लाम का ध्वज वाहक बताया।
वह यहीं नहीं रुके, कहा कि लोगों को निर्णय करना होगा कि वह किसके साथ हैं और किसे जिताएंगे। निर्णय इन्हीं दो में होना है। अब यह जनता को तय करना है कि वह इटली में बाजा बजवाना चाहते हैं या भारत में। कहा कि जहां एक ओर लोग पुत्र के लिये देश बेचने में नहीं चूक रहे, वहीं दुनिया में मोदी जैसा कोई नेता नहीं, जिसने भारत के विकास के लिये अपनी पत्नी और मां की तिलांजली दे दी।


राहुल गांध को जर्सी बछड़ा बताया। कहा कि जर्सी बछड़ा न तो हल पर चलता है और न ही खूंटा छोड़ता है। कांग्रेस राजनीति की जमींदारी वाली पार्टी है। यहां विरासत से ही सबकुछ तय होता है। मायावती और अखिलेश पर भी जमकर निशाना साधा। सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि मायावती की जिन भाजपा के लोगों ने बहन मानकर मदद की थी, उन्हें बजनजी ने कभी भाई नहीं माना। जिन सपा के लोगों ने उनके साथ ऐसा व्यवहार किया उनके साथ जाकर बैठी हैं। जो अखिलेश यादव अपने पिता के नहीं हुए वह उनके क्या होंगे। अपना हित साधने के बाद वह लोग बहनजी को भी दरकिनार कर देंगे।


सपा के परिवारवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी पार्टी में हर पद पर परिवार के लोग ही बैठे हैं। अगर भगवान ने इन लोगों को चार-पांच सौ बेटा दिया होता तो शायद ब्लॉक प्रमुख और प्रधान भी इन्हीं के परिवार का बनता। बसपा सुप्रीमो के लिये कहा कि वहां तो मुलाकात के ही 20 लाख रुपये लगते हैं।


बता दें कि एक दिन पहले 11 अप्रैल को ही सुरेन्द्र सिंह ने उन्नाव रेप केस पर बयान देते हए बेहद शर्मनाक बात कही थी। उन्होंने दावा किया था कि यह सब विधायक को फंसाने के लिये किया जा रहा है। वर्ना तीन बच्चों की मां के साथ कोई रेप करता है कया।
by Amit Tiwari