5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलिया
भाजपा विधायक धनंजय कनौजिया का बयान, यूपी में भी सर्वे कर घुसपैठियों को खदेड़ा जाये
Play video

भाजपा विधायक धनंजय कनौजिया का बयान, यूपी में भी सर्वे कर घुसपैठियों को खदेड़ा जाये

भाजपा विधायक का कहना है कि असम के तर्ज पर यूपी में भी सर्वे होना चाहिए और ये सर्वे शहरों और गांवों में गहनता से होनी चाहिए।

Google source verification

बलिया. देश भर में एनआरसी के मुद्दे पर राजनीति गर्म है। असम में 40 लाख लोगों की नागरिकता को लेकर उठे सवाल के बीच अब यूपी के बीजेपी विधायक ने प्रदेश में भी सर्वे कराने की मांग की है। भाजपा विधायक धनंजय कनौजिया ने मांग की है कि यूपी में भी इनकी जनगणना होनी चाहिए ताकि अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों को खदेड़ा जा सके।

 

बेल्थरा रोड से बीजेपी विधायक और भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय कनौजिया ने योगी और मोदी सरकार से यूपी में जनगणना करने की मांग की है। भाजपा विधायक का कहना है की अपने कौशल और योग्यता के साथ जब कोई भारतीय अमेरिका सहित यूरोपीय देशों में जाता है तो वहां की सरकार तमाम तरह की जांच और कानून का हवाला देती है पर भारत में ऐसे लोग जो बिना किसी योग्यता के आते है और यहां के संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए यहीं के हो जाते हैं।

भाजपा विधायक का कहना है कि असम के तर्ज पर यूपी में भी सर्वे होना चाहिए। ये सर्वे शहरों और गांवों में गहनता से होनी चाहिए ताकि पता चल सके की कोई बांग्लादेशी या पाकिस्तानी अवैध तरीके से तो नहीं रहता। भाजपा विधायक ने कहा कि असम में एनआरसी सर्वे का पूरा देश स्वागत कर रहा है ऐसे में अगर यूपी में सर्वे होगा तो भाजयुमो के सदस्य भी सरकार का सहयोग करेंगे।

 

BY- AMIT KUMAR