1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलिया
बीजेपी विधायक ने मुन्ना बजरंगी की हत्या पर जताई खुशी, कहा- ईश्वरीय शक्ति ने की हत्या
Play video

बीजेपी विधायक ने मुन्ना बजरंगी की हत्या पर जताई खुशी, कहा- ईश्वरीय शक्ति ने की हत्या

उन्होंने कहा कि जेल में पैसे के बल पर सब कुछ संभव है और बागपत जेल में भी पैसा देकर असलहा लाया गया होगा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलिया

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 11 Jul 2018, 4:46 PM IST

बलिया. अपने बेतुके बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक और विवादित बयान दिया है। सुरेंद्र सिंह ने बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या पर खुशी जताते हुए कहा कि मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या ईश्वरीय शक्ति है और उसे अपने कर्मों का फल मिला है।

उन्होंने कहा कि अपराधी को संविधान ने सजा देने में देर किया तो ईश्वरीय शक्ति ने मौत दे दिया। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सृष्टि का संचालन करने वाले अपने हिसाब से इसे चलाता है. जिसको दंड दिलवाना चाहता है, जिस तरीके से दिलवाना चाहता है, दिलाता है।

 

उन्होंने कहा कि मुन्ना बजरंगी का जीवन ब्यूरोक्रेसी के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। उन्होंने कहा कि जेल में पैसे के बल पर सब कुछ संभव है और बागपत जेल में भी पैसा देकर असलहा लाया गया होगा। उन्होंने योगी सरकार का बचाव करते हुए कहा कि इस मामले में पूरी तरह जेल प्रशासन जिम्मेवार है और जेल प्रशासन की मिलीभगत से ही सुनील राठी के लिए हथियार लाया गया होगा।


बीजेपी विधायक ने मुन्ना बजरंगी की पत्नी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि गंदे पैसों पर पलने वाली मुन्ना बजरंगी की पत्नी और बेटा भी समाज और देश के लिए गंदे है।

 

उन्नाव रेप पर दिया था विवादित बयान
उन्नाव में रेप की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर भगवान राम भी आ जाएं, तो इस तरह की घटनाओं पर नियंत्रण नहीं पाया जा सकता है।

 

इस्लाम बनाम भगवान होगा 2019 का चुनाव
सुरेंद्र सिंह ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव इस्लाम बनाम भगवान और हिंदुस्तान बनाम पाकिस्तान होंगे।

 

ओमप्रकाश राजभर की कीड़े- मकोड़े से की थी तुलना
बैरिया के बीजेपी विधायक ओमप्रकाश सिंह ने योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की तुलना कीड़े- मकोड़े से तुलना करते हुए कहा था कि आपत धर्म में कुछ लोग कीड़े- मकोड़े को साथ लेकर चलते हैं।