10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलिया
पद्मावत विवाद में कूदे BJP सांसद, कहा केवल हिन्दू धर्म ही टारगेट पर, इस्लाम के खिलाफ कार्टून भी बने तो बवाल
Play video

पद्मावत विवाद में कूदे BJP सांसद, कहा केवल हिन्दू धर्म ही टारगेट पर, इस्लाम के खिलाफ कार्टून भी बने तो बवाल

भाजपा के सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने पद्मावत को लेकर संजय लीला भंसाली पर हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

Google source verification

बलिया. संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित और अति विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ के विवाद में अब भाजपा के विधायक व सांसद भी कूद गए हैं। जहां बस्ती में एक विधायक ने फिल्म के रिलीज होने पर युद्ध जैसी बात कह दी, तो एक बीजेपी सांसद ने इसे हिन्दू भावनाओं को टारगेट करने का मामला कहा। हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के सलेमपुर से भाजपा विधायक रविन्द्र कुशवाहा की। उन्होंने बलिया में ‘पद्मावत’ विवाद पर कहा है कि केवल हिन्दू धर्म को ही टारगेट किया जाता है।

 

 

उन्होंने इसे इस्लाम से भी जोड़ने की कोशिश की। कहा कि इस्लाम के खिलाफ एक कार्टून भी बन जाता है तो पूरी दुनिया में विरोध होता है। उन्होंने संजय लीला भंसाली और आमिर खान पर हिन्दू भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया जाता है। कहा कि ऐसे लोग हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाने में नहीं चूकते। उन्होंने कहा कि हमारी सहनशीलता का बहुज ज्यादा परीक्षण न करें।

 

 

बोले, आप फिल्म बनाइये, पर क्यों बार बार हिन्दू धर्म के देवी देताओं को टारगेट करते हैं और ऐतिहासिक चीजों और घटनाओं को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं, यह अच्छी बात नहीं। किसी भी समुदाय की भावना को ठेस नहीं लगना चाहिये। लोगों के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि ये लोग सड़क पर उतर रहे हैं तो क्या सबको गोली मार देंगे। विरोध प्रदर्शन सबका अधिकार है, लेकिन जो लोग तोड़फोड़ करते हैं उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिये। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि इस पर हमें कोई टिप्पणी नहीं करनी। हम तो समाज के अन्दर से आने वाली प्रतिक्रिया को व्यक्त करेंगे।
by Amit Kumar