16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलिया
नाटकीय ढंग से एक महीने बाद उसी मंदिर परिसर से बरामद हुईं मूर्तियां जहां से चोरी हुई थीं
Play video

नाटकीय ढंग से एक महीने बाद उसी मंदिर परिसर से बरामद हुईं मूर्तियां जहां से चोरी हुई थीं

बलिया के माल्देपुर स्थित ऐतिहासिक मंदिर से गायब मूर्तियां एक महीने बाद बरामद।

Google source verification

बलिया. यूपी के बलिया जिले में चोरी गयी राम, लक्ष्मण, जानकी और राधे-कृष्ण की मूर्ति नाटकीय घटनाक्रम में मंदिर के पास ही बरामद कर ली गयी। लोग भी इस बात पर हैरान हैं कि जिस मूर्ति को खोजने के लिये पुलिस ने जिले का कोना-कोना छान मारा वह अचानक उन्हें मंदिर के पास ही कैसे मिल गयी। इन मूर्तियों के गायब होने के बाद पूर्व मंत्री नारद राय ने धरना दिया था और न मिलने की स्थिति में 25 फरवरी को मानव श्रृंखला बनाने की चेतावनी दी थी। पर इसके पहले की पूर्व मंत्री जी पुलिस के इकबाल को कम करने वाली मानव श्रृंखला बनाते पुलिस के लिये एक चमत्कार हुआ और दो दिन पहले ही मूर्तियां मंदिर के पास ही मिल गयीं। इस मामले में पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है। बता दें कि ये मूर्तियां बलिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर गांव के प्रसिद्ध मंदिर से गायब हुईं और करीब-एक महीने बाद नाटकीय ढंग से इसी मंदिर के प्रांगण से बरामद की गयी।
by Amit Kumar